राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

सीएम से पीएम तक का सफर: संवैधानिक पदों पर नरेंद्र मोदी के 25 साल, विनायक मंदिर में की विशेष पूजा

© AP Photo / STRIndian Prime Minister Narendra Modi waves at the crowd as he arrives to attend the Central Election Committee meeting at the headquarters of the Bharatiya Janata Party in New Delhi, India, Wednesday, Sep. 13, 2023.
Indian Prime Minister Narendra Modi waves at the crowd as he arrives to attend the Central Election Committee meeting at the headquarters of the Bharatiya Janata Party in New Delhi, India, Wednesday, Sep. 13, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 07.10.2026
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रधानमंत्री की यह 25 साल की यात्रा भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
पीएम मोदी ने दर्शन के बाद एक्स पर लिखा, "आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।"
प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक सेवा में अपने 25 साल पूरे होने पर 'सेवा ज्योति' प्रोग्राम को संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 के लिए वादा किया।

उन्होंने कहा, "जनता की सेवा के इन 25 वर्षों में 140 करोड़ भारतीयों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उन्हें नमन करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में और अधिक प्रतिबद्धता व समर्पण के साथ देश की सेवा करता रहूंगा।"

उनका यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्होंने एक दशक से ज़्यादा समय तक गुजरात का नेतृत्व किया, इसके बाद साल 2014 में मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला और लगातार तीन बार प्रधानमंत्री की शपथ ली।
Rajnath Singh - Sputnik भारत, 1920, 06.10.2026
डिफेंस
समुद्र में पहली बार उतरा नौसेना का सहायक पोत 'सूर्य', युद्धपोतों को देगा रसद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала