- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस ने AI नियमन पर वैश्विक संवाद शुरू होने का किया स्वागत: रूसी विदेश मंत्रालय

CC0 / / AI Taking over the world
AI Taking over the world - Sputnik भारत, 1920, 08.10.2026
सब्सक्राइब करें
इस वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नियमन पर संयुक्त राष्ट्र (UN) की अगुवाई में शुरू होने वाली ग्लोबल बातचीत को रूस सकारात्मक रूप से देखता है, रूसी विदेश मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय सूचना सुरक्षा विभाग के उप निदेशक अलेक्सांदर अलीमोव ने कहा।
रूस उम्मीद करता है कि यह प्रक्रिया 'ग्लोबल साउथ' देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक नज़रिए पर केंद्रित रहेगी, राजनयिक ने कहा।
"आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र की मुख्य समन्वयकारी भूमिका को मजबूत करना भी महत्वपूर्ण है। हम इस साल संगठन के समर्पित तंत्र 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नियमन पर वैश्विक संवाद' की शुरुआत का स्वागत करते हैं," अलीमोव ने दूसरे 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' के दौरान "रूस-आसियान संवाद" सत्र में कहा।

राजनयिक ने जोर देकर कहा कि बातचीत का फ़ोकस देशों, खासकर विकासशील देशों के सामने आने वाली वास्तविक चुनौतियों के समाधान पर आधारित होना चाहिए, जैसे कि डिजिटल अंतर को कम करना, वर्कफ़ोर्स की क्षमता बढ़ाना और AI के इस्तेमाल में सुरक्षा और जवाबदेही के लिए एक जैसे मानक तय करना।

उन्होंने कहा कि मास्को को उम्मीद है कि ग्लोबल संवाद का फोकस ग्लोबल साउथ देशों को व्यावहारिक मदद देने और डिजिटल सुरक्षा व AI नियमन में उनकी क्षमताएं बढ़ाने पर होगा।
रूसी पक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के अंतर्गत ऐसे तरीकों में तालमेल बिठाने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया जो UN चार्टर के सिद्धांतों, विशेष रूप से देशों की संप्रभु समानता और आंतरिक मामलों में दखल न देने के सिद्धांत का पालन सुनिश्चित करते हों।
इस संदर्भ में मास्को ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में सूचना सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया है। साथ ही, रूस ने वैश्विक एआई (AI) संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत करते हुए अन्य देशों से भी सह-प्रायोजक के रूप में इससे जुड़ने की अपील की है।
बता दें कि दूसरा 'ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम' 8 से 10 अक्टूबर तक मास्को में आयोजित हो रहा है।
People Gather for the Grand Skate Tour 2023 festival at Gorky Park, Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 08.10.2026
रूस की खबरें
अफ़ग़ान संचार मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल डिजिटल फ़ोरम में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала