https://hindi.sputniknews.in/20261014/arithvyvsthaa-ke-dijitl-dhaanche-auri-snprbhutaa-ko-mjbuut-krine-men-jutaa-riuus-putin-12582436.html
अर्थव्यवस्था के डिजिटल ढांचे और संप्रभुता को मजबूत करने में जुटा रूस: पुतिन
अर्थव्यवस्था के डिजिटल ढांचे और संप्रभुता को मजबूत करने में जुटा रूस: पुतिन
Sputnik भारत
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस डेटा को स्टोर करने, प्रोसेस करने और ट्रांसमिट करने के लिए अत्याधुनिक तरीकें अपना रहा है, पुतिन ने आगे कहा कि रूस में डिजिटल सुरक्षा के स्तर को बेहतर बनाना एक अहम मुद्दा है।
2026-10-14T19:06+0530
2026-10-14T19:06+0530
2026-10-14T19:08+0530
रूस की खबरें
रूस
रूस का विकास
मास्को
तकनीकी विकास
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
व्लादिमीर पुतिन
कृत्रिम बुद्धि
artificial intelligence (ai)
open ai
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/1e/12448756_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_3b1105219f8c47e220a12af8cf7a8aa1.jpg
राष्ट्रपति ने साफ़ किया कि रूस एक सुनियोजित रणनीति के तहत अपनी अर्थव्यवस्था का डिजिटल ढांचा मजबूत करने के साथ-साथ प्लेटफ़ॉर्म-आधारित आर्थिक मॉडल भी विकसित कर रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश आज हर मोर्चे पर अपनी संप्रभुता को लगातार सशक्त बना रहा है।व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि साइबर खतरों से निपटने के लिए डिजिटल सुरक्षा सिस्टम को बेहतर बनाने की ज़रूरत है।पुतिन ने कहा कि बाहरी हाइब्रिड हमलों के इस माहौल में साइबर खतरे एक गंभीर स्तर पर पहुंच गए हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20261014/riuus-ke-saath-vyaapaari-se-inkaari-kaa-yuuriopiiy-sngh-pri-bhut-buriaa-asri-pd-rihaa-hai-riuusii-videsh-mntraaly-12578300.html
रूस
मास्को
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/09/1e/12448756_57:0:2788:2048_1920x0_80_0_0_e8347ca3963253b052f04c684228e725.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूस , रूस का विकास , मास्को , तकनीकी विकास , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, व्लादिमीर पुतिन, कृत्रिम बुद्धि, artificial intelligence (ai), open ai, अर्थव्यवस्था , रूसी अर्थव्यवस्था
रूस , रूस का विकास , मास्को , तकनीकी विकास , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, व्लादिमीर पुतिन, कृत्रिम बुद्धि, artificial intelligence (ai), open ai, अर्थव्यवस्था , रूसी अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था के डिजिटल ढांचे और संप्रभुता को मजबूत करने में जुटा रूस: पुतिन
19:06 14.10.2026 (अपडेटेड: 19:08 14.10.2026) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस डेटा को स्टोर करने, प्रोसेस करने और ट्रांसमिट करने के लिए अत्याधुनिक तरीकें अपना रहा है, पुतिन ने आगे कहा कि रूस में डिजिटल सुरक्षा के स्तर को बेहतर बनाना एक अहम मुद्दा है।
सूचना सुरक्षा पर एक बैठक में पुतिन ने कहा, "आज, मैं रूस में डिजिटल सुरक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के बेहद अहम और प्रासंगिक मुद्दे पर चर्चा करने का प्रस्ताव रखता हूं।"
राष्ट्रपति ने साफ़ किया कि रूस एक सुनियोजित रणनीति के तहत अपनी
अर्थव्यवस्था का डिजिटल ढांचा मजबूत करने के साथ-साथ प्लेटफ़ॉर्म-आधारित आर्थिक मॉडल भी विकसित कर रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश आज हर मोर्चे पर अपनी संप्रभुता को लगातार सशक्त बना रहा है।
बैठक में रूसी नेता ने कहा, "हम सुनियोजित तरीके से अर्थव्यवस्था और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक डिजिटल फ्रेमवर्क बना रहे हैं और उसे आकार दे रहे हैं। हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित सेवाओं का सक्रिय रूप से विस्तार कर रहे हैं। डेटा स्टोरेज, प्रोसेसिंग और ट्रांसमिशन के साथ-साथ संचार के साधनों के लिए भी उन्नत तकनीकों को अपनाया जा रहा है।"
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि
साइबर खतरों से निपटने के लिए डिजिटल सुरक्षा सिस्टम को बेहतर बनाने की ज़रूरत है।
राष्ट्रपति ने कहा, "इन खतरों से निपटने के लिए घरेलू डिजिटल सुरक्षा प्रणाली के सभी घटकों को मजबूत करना ज़रूरी है। इसमें जोखिम का आकलन करना, बाहरी प्लेटफॉर्म्स पर निर्भरता की निगरानी करने वाले तंत्र का विश्लेषण करना और साइबर हमलों का तेजी से जवाब देने वाले उपकरण विकसित करना शामिल है, इसके साथ ही, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और विशेष सेवाओं के साथ दूरसंचार ऑपरेटरों, वित्तीय संस्थानों, इंटरनेट कंपनियों और अन्य संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाना भी जरूरी है।"
पुतिन ने कहा कि बाहरी हाइब्रिड हमलों के इस माहौल में साइबर खतरे एक गंभीर स्तर पर पहुंच गए हैं।