विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

प्रौद्योगिकी अपनाने में रूस दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है: रूस के उपप्रधानमंत्री

© Sputnik / Alexey Maishev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Deputy Prime Minister Alexander Novak attends the Russian Energy Week forum. October 15, 2025
Russian Deputy Prime Minister Alexander Novak attends the Russian Energy Week forum. October 15, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 01.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के उपप्रधानमंत्री अलेक्सांदर नोवाक ने रूस के केंद्रीय बैंक की वित्तीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, रूस डिजिटल समाधानों को तेजी से अपना रहा है और इस क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है।
नोवाक ने कहा, "अगर प्लेटफ़ॉर्म आधारित अर्थव्यवस्था की बात करें, तो यह वास्तव में संपूर्ण संरचना में ही बदलाव है। वैसे, रूस संबंधित प्लेटफॉर्म तंत्र, डिजिटल विकल्प, बिग डेटा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बहुत सक्रिय रूप से लागू कर रहा है। आज हम इस क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "उदाहरण के लिए, हमारे देश की अर्थव्यवस्था में उन सेवाओं का हिस्सा जो आज किसी न किसी रूप में प्लेटफ़ॉर्म आधारित समाधानों के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं, लगभग 8.5 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इसकी तुलना में यूरोप में यह आंकड़ा केवल 5 प्रतिशत है। चीन, दक्षिण कोरिया जैसे कुछ अग्रणी देश हैं, जहां उन सेवाओं का हिस्सा 12 प्रतिशत है, लेकिन हम भी बहुत तेज़ गति से आगे बढ़ रहे हैं।"
उपप्रधानमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था रोजगार के ढांचे में बड़ा बदलाव लाती है, जिसमें घर बैठे (वर्क फ्रॉम होम) काम करने वाले लोगों के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्योग, युवा और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "यह हमारी अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिशा है।"
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान कहा था कि तेज़ी से बदल रहे तकनीकी परिदृश्य के साथ कदम मिलाकर चलने की रूस की क्षमता पर देश की संप्रभुता और उसका अस्तित्व निर्भर करता है। उन्होंने रेखांकित किया कि इन प्रौद्योगिकियों के तीव्र विकास को ध्यान में रखना आवश्यक है।
An Artificial Intelligence's Interpretation of Police Using Artificial Intelligence to Predict Crime. Created by Midjourney AI v5, October 3, 2023 - Sputnik भारत, 1920, 23.06.2026
रूस की खबरें
रूस में AI तकनीक के विकास पर राष्ट्रपति पुतिन की नज़र: प्रधानमंत्री मिशुस्तिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала