https://hindi.sputniknews.in/20261014/riuus-ke-saath-vyaapaari-se-inkaari-kaa-yuuriopiiy-sngh-pri-bhut-buriaa-asri-pd-rihaa-hai-riuusii-videsh-mntraaly-12578300.html
रूस के साथ व्यापार से इनकार का यूरोपीय संघ पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है: रूसी विदेश मंत्रालय
रूस के साथ व्यापार से इनकार का यूरोपीय संघ पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है: रूसी विदेश मंत्रालय
Sputnik भारत
सैन्यीकरण, विफल प्रवास नीति और रूस के साथ व्यापार और ऊर्जा सहयोग करने से इनकार करने का यूरोप की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा।
2026-10-14T15:36+0530
2026-10-14T15:36+0530
2026-10-14T15:36+0530
विश्व
रूसी विदेश मंत्रालय
रूस
मारिया ज़खारोवा
ऊर्जा क्षेत्र
प्रवासी मजदूर
यूरोप
यूरोपीय संघ
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/07/14/11720490_0:0:2904:1634_1920x0_80_0_0_b940a40cf9ddc82e771c5bb41bb9438b.jpg
"बड़े पैमाने पर सैन्यीकरण, विफल प्रवास नीति और रूस के साथ व्यापार और ऊर्जा सहयोग करने से पूरी तरह बेतुके ढंग से इनकार करना - इन सबका यूरोप की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है," मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर ज़खारोवा के हवाले से कहा गया।रविवार को, बर्नहम ने 'द रेस्ट इज़ पॉलिटिक्स' पॉडकास्ट पर दावा किया कि रूस ने कथित तौर पर ब्रेक्ज़िट जनमत संग्रह में दखल दिया था। उन्होंने कहा कि इस गर्मी में प्रधानमंत्री बनने के बाद, उन्होंने रूस के संभावित दखल के बारे में पूछा था और उन्हें सकारात्मक जवाब मिला था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें वह जवाब किसने दिया, और न ही उन्होंने रूसी दखल का कोई सबूत दिया।
https://hindi.sputniknews.in/20261013/riuus-auri-ameriikaa-ke-biich-diijl-iindhn-smjhautaa-donon-deshon-ke-hiton-kii-puuriti-kritaa-hai-kremlin-12568455.html
रूस
यूरोप
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/07/14/11720490_0:0:2732:2048_1920x0_80_0_0_2865323fabd555bac1071643599ac6db.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
रूसी विदेश मंत्रालय , रूस , मारिया ज़खारोवा, ऊर्जा क्षेत्र, प्रवासी मजदूर, यूरोप , यूरोपीय संघ
रूसी विदेश मंत्रालय , रूस , मारिया ज़खारोवा, ऊर्जा क्षेत्र, प्रवासी मजदूर, यूरोप , यूरोपीय संघ
रूस के साथ व्यापार से इनकार का यूरोपीय संघ पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है: रूसी विदेश मंत्रालय
सैन्यीकरण, विफल प्रवास नीति और रूस के साथ व्यापार और ऊर्जा सहयोग करने से इनकार करने का यूरोप की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा।
"बड़े पैमाने पर सैन्यीकरण, विफल प्रवास नीति और रूस के साथ व्यापार और ऊर्जा सहयोग करने से पूरी तरह बेतुके ढंग से इनकार करना - इन सबका यूरोप की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है," मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर ज़खारोवा के हवाले से कहा गया।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने ब्रेक्ज़िट में रूस के कथित दखल के बारे में ब्रिटिश नेता एंडी बर्नहम के बयानों को "बेमतलब की बकवास" बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश अधिकारी बेतुके आरोपों के जाल में पूरी तरह उलझ गए हैं।
रविवार को, बर्नहम ने 'द रेस्ट इज़ पॉलिटिक्स' पॉडकास्ट पर दावा किया कि रूस ने कथित तौर पर ब्रेक्ज़िट जनमत संग्रह में दखल दिया था। उन्होंने कहा कि इस गर्मी में प्रधानमंत्री बनने के बाद, उन्होंने रूस के संभावित दखल के बारे में पूछा था और उन्हें सकारात्मक जवाब मिला था। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें वह जवाब किसने दिया, और न ही उन्होंने रूसी दखल का कोई सबूत दिया।
"पता चला है कि ब्रेक्ज़िट के लिए न तो उस समय के ब्रिटेन के राजनीतिक नेतृत्व को, न ही अनुमान लगाने वाले ब्रिटिश विश्लेषकों को और न ही 'गलत' फ़ैसला करने वाले ब्रिटिश लोगों को दोषी ठहराया जा सकता है। इसके लिए भी रूस ही ज़िम्मेदार है, जैसा कि कुछ दिन पहले दावा किया गया था... शायद मुझे 'कथित तौर पर' शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन हालात इतने अजीब हैं कि मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस बात में कोई शक है कि वे सच में हद से आगे निकल गए हैं - वे अपना रास्ता भटक चुके हैं। पता है, यह बस बेमतलब की बकवास है," ज़खारोवा ने Sputnik को बताया।