https://hindi.sputniknews.in/20261014/12574831.html
ब्रिटेन का एकमात्र आइसब्रेकर जहाज खराब, अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही रॉयल नेवी: रिपोर्ट
ब्रिटेन का एकमात्र आइसब्रेकर जहाज खराब, अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही रॉयल नेवी: रिपोर्ट
Sputnik भारत
रॉयल नेवी के एकमात्र आइस पेट्रोल जहाज, एचएमएस प्रोटेक्टर, को दोहरे इंजन दोष के बाद वापस प्लायमाउथ खींचकर लाया गया, जिससे ब्रिटेन अपने एकमात्र आइसब्रेकर के बिना रह गया, द टेलीग्राफ ने रिपोर्ट किया।
2026-10-14T10:32+0530
2026-10-14T10:32+0530
2026-10-14T12:09+0530
डिफेंस
यूनाइटेड किंगडम
सैन्य तकनीक
आर्कटिक
रूस आर्कटिक
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/0e/12574458_0:126:3160:1904_1920x0_80_0_0_514b32b27e25a46d3d0eb360343c83a7.jpg
नौसेना के एक सूत्र ने स्थिति को "विनाशकारी विफलता" बताया, जबकि एक अन्य सूत्र ने एचएमएस प्रोटेक्टर को "न केवल रॉयल नेवी बल्कि राष्ट्र के लिए एक वास्तव में महत्वपूर्ण क्षमता" कहा।इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि एक तरफ ब्रिटेन आर्कटिक में रूस से टकराव की बातें कर रहा है, तो दूसरी तरफ उसका एकमात्र आइसब्रेकर बंदरगाह से बाहर भी नहीं निकल पा रहा। इसके विपरीत, रूस के पास ऐसे 40 से अधिक जहाजों का एक विशाल बेड़ा मौजूद है।ब्रिटेन के दोनों अत्याधुनिक विमानवाहक पोत सेवा में आने के बाद से लगातार तकनीकी खराबी से जूझ रहे हैं। यही नहीं, करीब 10 हजार करोड़ रुपये (£1 बिलियन) की लागत से बने युद्धपोत 'एचएमएस ड्रैगन' की पूर्वी भूमध्य सागर में तैनाती भी इस साल की शुरुआत में मेंटेनेंस में आई दिक्कतों के कारण टालनी पड़ी थी।
https://hindi.sputniknews.in/20261014/12574698.html
यूनाइटेड किंगडम
आर्कटिक
रूस आर्कटिक
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0a/0e/12574458_277:0:3008:2048_1920x0_80_0_0_4555a8c50ed530c0ad841d546b0d3a48.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
यूनाइटेड किंगडम, सैन्य तकनीक, आर्कटिक, रूस आर्कटिक
यूनाइटेड किंगडम, सैन्य तकनीक, आर्कटिक, रूस आर्कटिक
ब्रिटेन का एकमात्र आइसब्रेकर जहाज खराब, अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही रॉयल नेवी: रिपोर्ट
10:32 14.10.2026 (अपडेटेड: 12:09 14.10.2026) ब्रिटेन का एकमात्र बर्फ़ रोधी युद्धपोत 'एचएमएस प्रोटेक्टर' समुद्र में दोहरे इंजन की खराबी के कारण ठप हो गया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, इस तकनीकी खराबी के बाद जहाज को वापस खींचकर प्लायमाउथ के डेवनपोर्ट लाया गया है, जिसके चलते ब्रिटिश नौसेना (रॉयल नेवी) के सामने ध्रुवीय क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बनाए रखने का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
नौसेना के एक सूत्र ने स्थिति को "विनाशकारी विफलता" बताया, जबकि एक अन्य सूत्र ने एचएमएस प्रोटेक्टर को "न केवल रॉयल नेवी बल्कि राष्ट्र के लिए एक वास्तव में महत्वपूर्ण क्षमता" कहा।
इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि एक तरफ ब्रिटेन आर्कटिक में रूस से टकराव की बातें कर रहा है, तो दूसरी तरफ उसका एकमात्र आइसब्रेकर बंदरगाह से बाहर भी नहीं निकल पा रहा। इसके विपरीत, रूस के पास ऐसे 40 से अधिक जहाजों का एक विशाल बेड़ा मौजूद है।
यह घटना रॉयल नेवी की युद्ध तैयारियों में लगी कमियों की लंबी फेहरिस्त में एक और बड़ा झटका है। खुद ब्रिटिश नौसेना प्रमुख (फर्स्ट सी लॉर्ड) ने इस साल की शुरुआत में स्वीकार किया था कि उनकी नौसेना फिलहाल "युद्ध के लिए तैयार नहीं" है।
ब्रिटेन के दोनों अत्याधुनिक विमानवाहक पोत सेवा में आने के बाद से लगातार तकनीकी खराबी से जूझ रहे हैं। यही नहीं, करीब 10 हजार करोड़ रुपये (£1 बिलियन) की लागत से बने युद्धपोत 'एचएमएस ड्रैगन' की पूर्वी भूमध्य सागर में तैनाती भी इस साल की शुरुआत में मेंटेनेंस में आई दिक्कतों के कारण टालनी पड़ी थी।