भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूसी और भारतीय सेनाओं का संयुक्त अभ्यास "इंद्र-2026" शुरू: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Konstantin Mihalchevskiy / मीडियाबैंक पर जाएंThe Russian Navy Caesar Kunikov landing ship is seen during an amphibious assault exercise along the coast held by army corps and naval infantry units of the Russian Black Sea Fleet at the Opuk training ground near Kerch, Crimea, Russia.
The Russian Navy Caesar Kunikov landing ship is seen during an amphibious assault exercise along the coast held by army corps and naval infantry units of the Russian Black Sea Fleet at the Opuk training ground near Kerch, Crimea, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 14.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत और रूस के बीच संयुक्त अंतर-सेवा सैन्य अभ्यास 'इंद्र-2026' का उद्घाटन समारोह रूस के सुदूर पूर्व और चेल्याबिंस्क क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस सैन्य अभ्यास का जमीनी चरण 23 अक्टूबर तक चलेगा।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, "प्रशिक्षण मैदान में दोनों देशों के सैन्य दस्ते इकाइयों के कमांड और कंट्रोल का अभ्यास करेंगे, साथ ही अवैध सशस्त्र समूहों को खत्म करने के लिए एक संयुक्त अभियान भी चलाएंगे।"

वहीं, अभ्यास के नौसैनिक चरण का उद्घाटन समारोह व्लादिवोस्तोक में पैसिफिक फ्लीट के मुख्य बेस पर आयोजित किया गया।

मंत्रालय ने बताया, "उद्घाटन समारोह में रूसी कार्वेट 'हीरो ऑफ द रशियन फेडरेशन अल्दार त्स्यदेंझापोव' और कुछ दिन पहले ही व्लादिवोस्तोक पहुंचे भारतीय नौसेना के फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि के क्रू सदस्यों ने हिस्सा लिया।"

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नौसैनिक अभ्यास का व्यावहारिक चरण 16 और 17 अक्टूबर को जापान सागर में आयोजित किया जाएगा। दोनों देशों के युद्धपोत संयुक्त टास्क फोर्स के रूप में काम करते हुए सामरिक युद्धाभ्यास करने के साथ-साथ समुद्री और हवाई लक्ष्यों पर वास्तविक गोला-बारूद से फायरिंग का अभ्यास करेंगे।

इसके अलावा वे जहाज पर चढ़कर तलाशी अभियान चलाने और आतंकवादियों के कब्जे में माने जा रहे एक जहाज को मुक्त कराने का अभ्यास भी करेंगे।
Russian President Vladimir Putin speaking to the press at the 12th International United Cultures Forum in St. Petersburg. - Sputnik भारत, 1920, 14.10.2026
रूस की खबरें
अर्थव्यवस्था के डिजिटल ढांचे और संप्रभुता को मजबूत करने में जुटा रूस: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала