भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

INDRA-2026 में भारतीय और रूसी नौसेनाओं ने दिखाया दम, समुद्री लुटेरों से छुड़ाया जहाज

© Sputnik / Vitaliy Ankov / मीडियाबैंक पर जाएंOpening ceremony of the Russia–India INDRA-2026 exercise in Vladivostok.
Opening ceremony of the Russia–India INDRA-2026 exercise in Vladivostok. - Sputnik भारत, 1920, 17.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के सुदूर पूर्व में स्थित पीटर द ग्रेट खाड़ी में संयुक्त सैन्य अभ्यास 'इंद्र-2026' का समुद्री चरण संपन्न हुआ। भारतीय और रूसी नौसेनाओं ने इसमें समुद्री लुटेरों से जहाज छुड़ाने और विभिन्न खतरों का सामना करने का अभ्यास किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
युद्धपोतों के चालक दलों ने तोपों से फायरिंग की और मानवरहित नौकाओं तथा ड्रोन के हमलों को नाकाम करने का अभ्यास किया।
मंत्रालय ने बताया, "अभ्यास के दौरान रूसी और भारतीय नौसेनाओं की आतंकवाद रोधी टुकड़ियों ने काल्पनिक समुद्री लुटेरों द्वारा कब्जे में लिए गए एक जहाज को मुक्त कराया।"
भारत और रूस के बीच 'इंद्र' अभ्यासों की शुरुआत 2003 में हुई थी। वर्ष 2017 में पहली बार दोनों देशों की थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने इस अभ्यास में संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। इन अभ्यासों का उद्देश्य सैन्य तालमेल बढ़ाना और संयुक्त अभियानों के लिए तैयारियों को मजबूत करना है।
Indian External Affairs Minister S. Jaishankar speaks at the Munich Leaders Meeting in New Delhi. - Sputnik भारत, 1920, 04.10.2026
भारत-रूस संबंध
भारत की सुरक्षा पर खतरे के समय रूस उसके साथ खड़ा रहा: जयशंकर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала