डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूसी सिटाडेल वायु रक्षा प्रणाली क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट करने में सक्षम: रोस्टेक

© Photo : @RostecImage
Image - Sputnik भारत, 1920, 21.10.2026
सब्सक्राइब करें
रोस्टेक के अनुसार, रूस की नई सिटाडेल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल प्रणाली FPV ड्रोन और भारी मानवरहित हवाई वाहनों के अलावा क्रूज मिसाइलों को भी निशाना बनाने में सक्षम है।
"हमारी नवीनतम विमानरोधी प्रणाली, सिटाडेल, का उपयोग पहले से ही महत्वपूर्ण सुविधाओं की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। यह छोटे FPV ड्रोन, भारी स्थिर-पंख वाले विमान और यहां तक कि क्रूज मिसाइलों से निपटने में भी सक्षम है," जारी बयान में कहा गया।
"आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का उपयोग करने वाली सिटाडेल विमानरोधी मिसाइल प्रणाली अपने लक्ष्यों में से 99% तक को भेदने में सक्षम है," रोस्टेक ने कहा।
"यह प्रणाली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित फायर नियंत्रण प्रणाली से सुसज्जित है। मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के कार्यान्वयन से 99% लक्ष्य भेदन क्षमता सुनिश्चित होती है," राज्य निगम ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में कहा।
'सिटाडेल' रक्षा प्रणाली स्वतंत्र रूप से काम करने के साथ-साथ एक बहुस्तरीय वायु रक्षा नेटवर्क के हिस्से के रूप में भी काम कर सकती है। यह प्रणाली छोटे ड्रोनों को खुद ही रोककर भारी एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम का बोझ कम कर देती है, जिससे वे अधिक महत्वपूर्ण और बड़े लक्ष्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

"यहां लगातार गोले दागने की कोई जरूरत नहीं है। प्रोग्रामेबल फ्यूज से लैस यह गोला तय जगह पर जाकर फटता है जिससे ड्रोन के चारों ओर छर्रों का एक बादल सा बन जाता है। इसका मतलब यह है कि लक्ष्य को भेदने के लिए बहुत कम राउंड की ज़रूरत पड़ती है," रोस्टेक ने बताया।

रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैन्य कर्मियों ने बताया कि किसी एक लक्ष्य को नष्ट करने के लिए आमतौर पर केवल चार शॉट की ही आवश्यकता होती है।
Russia's Tsitadel artillery system - Sputnik भारत, 1920, 13.10.2026
रूस की खबरें
रूस की ‘सिटाडेल’ आर्टिलरी प्रणाली वैश्विक वायु रक्षा में अग्रणी बनने की तैयारी में: रोस्टेक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала