डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसेना ने मालदीव का दौरा किया संपन्न, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में लिया हिस्सा

© PhotoIndian ships
Indian ships - Sputnik भारत, 1920, 26.10.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने 24 अक्टूबर को मालदीव की राजधानी माले का अपना दौरा पूरा किया। नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर यह जानकारी दी।
इस दल में आईएनएस तिर, आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस सारथी शामिल थे।
इस दौरे के दौरान भारतीय नौसेना के जवानों ने मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बलों (MNDF) के साथ पेशेवर स्तर पर बातचीत करने के साथ-साथ रक्तदान शिविर सहित सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
नौसेना के प्रवक्ता ने लिखा, "मालदीव तटरक्षक बल के जहाज इमादुद्दीन के साथ PASSEX अभ्यास के जरिए यह बंदरगाह दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала