विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत-इंडोनेशिया का संयुक्त युद्धाभ्यास 'गरुड़ शक्ति' बान्युवांगी में शुरू

India and Indonesia kick off the 11th edition of the joint special forces exercise GARUDA SHAKTI in Banyuwangi, Indonesia.

India and Indonesia kick off the 11th edition of the joint special forces exercise GARUDA SHAKTI in Banyuwangi, Indonesia. - Sputnik भारत, 1920, 27.10.2026
सब्सक्राइब करें
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया के बान्युवांगी में शुरू हो गया है, यह अभ्यास 27 अक्टूबर से 06 नवंबर तक चलेगा।
इस अभ्यास में भारत से पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक जबकि इंडोनेशियाई दल से इंडोनेशियाई विशेष बल के जवान शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आपसी समझ, सहयोग और तालमेल को मजबूत करना है। प्रशिक्षण में जंगल के हिसाब से विशेष अभियानों के लिए जरूरी रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर ध्यान दिया गया है, जिसमें बाधाओं को पार करना, सटीक निशानेबाजी, पर्वतारोहण, हवाई हमले का प्रशिक्षण और कठिन परिस्थितियों में लड़ने का अभ्यास शामिल है।"
इसके अलावा, इसमें हथियारों, उपकरणों और परिचालन पद्धतियों से जुड़ी विशेषज्ञता और जानकारी का आदान-प्रदान भी शामिल है।
इस संयुक्त प्रशिक्षण का समापन एक सत्यापन अभ्यास के साथ होगा, जिसे वास्तविक युद्ध जैसी स्थितियों के हिसाब से तैयार किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों दलों की सहनशक्ति, आपसी तालमेल और युद्ध के लिए उनकी तैयारियों का आकलन करना होगा।
बयान में कहा गया, "यह अभ्यास भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала