डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

मेघालय के उमरोई में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास PRAGATI 2026 शुरू

© Photo : Indian ArmyMultilateral military exercise PRAGATI 2026
Multilateral military exercise PRAGATI 2026 - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारत में मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास प्रगति 2026 बुधवार को शुरू हुआ।
भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक अभ्यास में 12 मित्र देश शामिल हो रहे हैं जिनमें भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम शामिल हैं।
बयान में कहा गया, "भारतीय सेना ने मित्र देशों की सैन्य टुकड़ियों का गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। यह अभ्यास हिस्सा लेने वाली सेनाओं को पेशेवर बातचीत करने, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और दोनों सेनाओं के बीच करीबी रिश्ते बनाने के लिए एक साझा मंच देती है।"
अभ्यास के उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों सहित जाने-माने लोगों ने हिस्सा लिया।
दो हफ़्ते ताल चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में सेमी-माउंटेन और जंगली इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान पर ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण में संयुक्त योजना अभ्यास, सामरिक स्तर के अभ्यास और मिलकर किए जाने वाले अभियान शामिल होंगे।
प्रगति 2026 सैन्य अभ्यास सैनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करने, पेशेवर रिश्तों को गहरा करने और क्षेत्रीय साझेदारी के बीच आम सुरक्षा चुनौतियों के लिए एक साझा अप्रोच में योगदान देने की उम्मीद है।
Suryastra rocket - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2026
डिफेंस
भारत ने 300 किमी तक सटीक निशाना लगाने वाले सूर्यास्त्र रॉकेट का किया सफल परीक्षण
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала