विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत ने SCO सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फ़ोरम की बैठक के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता

Ministry of External Affairs (MEA) spokesperson Randhir Jaiswal said in response to a question from Sputnik India at a regular news briefing
Ministry of External Affairs (MEA) spokesperson Randhir Jaiswal said in response to a question from Sputnik India at a regular news briefing - Sputnik भारत, 1920, 28.10.2026
सब्सक्राइब करें
भारत ने पाकिस्तान को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन (SCO) के पहले सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फ़ोरम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जो 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "स्थापित परंपरा के अनुसार, हमने SCO के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। हमने SCO के संवाद साझेदारों और एक पर्यवेक्षक को भी आमंत्रित किया है। उन्हें 'सिविलाइज़ेशन डायलॉग फोरम' की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है, जो 22 और 23 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित की जाएगी।"
इस फोरम का आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा, जिसका उद्देश्य SCO के 10 सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, साझा विरासत को संरक्षित करना और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना है।
भारत का यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद है। पिछले साल मई में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते दोनों देशों के संबंध और भी खराब हो गए थे।
Rossiya Segodnya Director General Dmitry Kiselyov at the Russia-Africa Media Forum in Moscow. - Sputnik भारत, 1920, 28.10.2026
रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2026
Sputnik दुनिया तक रूस की निष्पक्ष छवि पहुंचाता है: दिमित्री किसेल्योव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала