डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत-इंडोनेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' संपन्न

© Photo : Embassy of India in Indonesia / XIndian and Indonesian troops during Exercise Garuda Shakti 2026 in Banyuwangi, Indonesia.
Indian and Indonesian troops during Exercise Garuda Shakti 2026 in Banyuwangi, Indonesia. - Sputnik भारत, 1920, 06.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत और इंडोनेशिया के बीच चल रहा साझा सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति 2026' इंडोनेशिया के बान्युवांगी में 5 नवंबर को समाप्त हो गया। समापन कार्यक्रम में 48 घंटे तक लगातार चलने वाला कठिन साझा प्रशिक्षण शामिल था।
इस अभ्यास में, भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज़) और इंडोनेशियाई सेना की स्पेशल फोर्सेज़ ने मिलकर काम किया, अपने अभियानों में तालमेल बिठाया और आपसी समझ विकसित की।

इस अभ्यास में मुख्य रूप से चुनौतीपूर्ण जंगली क्षेत्र में स्पेशल फोर्सेज़ के अभियानों पर ध्यान दिया गया। इसमें सटीक निशानेबाज़ी, बाधाओं को पार करने, पर्वतारोहण, हेलीकॉप्टर से उतरकर आक्रमण करने, युद्धक्षेत्र में गश्त लगाने और पीछा करने के अभ्यास किए गए।

दोनों सैन्य दलों ने अस्त्रों, उपकरणों, काम करने के तरीक़ों के अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया और उन्हें बांटा। हेलीकॉप्टर के साथ किए जाने वाले अभियान में सैनिकों ने घने जंगल में तीव्र गति से शत्रु के क्षेत्र में घुसने, हेलीकॉप्टर के उतरने के स्थान को सुरक्षित बनाने, आसपास गश्त लगाने और दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने की कार्रवाइयां कीं। पीछा करने के अभ्यास में लक्ष्य को पहचानने और पीछा करने की विशेष तकनीकों, घने जंगल में पहचान के निशान बनाने के काम किए गए। इनमें निगरानी, चौकसी और आसपास की जानकारी एकत्र करने के लिए विशेष ड्रोन का प्रयोग किया गया।
सात दिन के साझा अभ्यास में सीखे गए कौशल को 48 घंटे के दीक्षांत अभ्यास में कसौटी पर कसा गया। विशेष तौर पर तैयार की गई युद्ध की स्थितियों के बीच सैनिकों के गश्त लगाने, पीछा करने, पर्वतारोहण और विशेष बलों की कार्रवाइयों में उनकी सहनशक्ति, सामंजस्य और साथ मिलकर काम करने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
5 नवंबर को हुए समापन समारोह में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत और इंडोनेशिया के सैनिक कमांडर उपस्थित थे। 'गरुड़ शक्ति 2026' ने भारतीय और इंडोनेशियाई सेनाओं के विशेष बलों के बीच पेशेवर संबंधों को मजबूत किया, जिससे द्विपक्षीय सैन्य सहयोग में वृद्धि हुई।
5th Meeting of the Russia-Bangladesh Intergovernmental Commission - Sputnik भारत, 1920, 06.11.2026
विश्व
रूस-बांग्लादेश के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ढाका में 5वीं अंतर सरकारी बैठक शुरू
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала