भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

नौसैनिक सहयोग के तहत कोच्चि पहुंचे रूसी नौसेना के तीन जहाज

© Photo : Russian Embassy in IndiaA Russian naval vessel arrives at the port of Kochi, India.
A Russian naval vessel arrives at the port of Kochi, India. - Sputnik भारत, 1920, 12.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत और रूस के बीच नौसैनिक सहयोग के तहत रूसी नौसेना के तीन जहाज 11 नवंबर को केरल के कोच्चि बंदरगाह पहुंचे। भारत में रूसी दूतावास ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
ये जहाज रूसी नौसेना के प्रशांत बेड़े का हिस्सा हैं। इस समूह में फ्रिगेट ‘मार्शल शापोशनिकोव’, बड़ा पनडुब्बी रोधी जहाज ‘एडमिरल ट्रिब्यूट्स’ और टैंकर ‘पेचेंगा’ शामिल हैं।
दूतावास ने X पर लिखा, "11 नवंबर को रूस और भारत के बीच नौसैनिक सहयोग के तहत रूसी प्रशांत बेड़े के जहाज कोच्चि बंदरगाह पहुंचे।"
भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग में नौसेनाओं के बीच संपर्क भी अहम स्थान रखता है। दोनों देशों की नौसेनाएं 'इंद्र नेवी' जैसे संयुक्त अभ्यासों के जरिए समुद्र में समन्वय और आपसी समझ बढ़ाती रही हैं।
Opening ceremony of the Russia–India INDRA-2026 exercise in Vladivostok. - Sputnik भारत, 1920, 17.10.2026
भारत-रूस संबंध
INDRA-2026 में भारतीय और रूसी नौसेनाओं ने दिखाया दम, समुद्री लुटेरों से छुड़ाया जहाज
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала