https://hindi.sputniknews.in/20261113/bhaaritiiy-nausenaa-men-3358-ne-nausainik-shaamil-12883012.html
भारतीय नौसेना में 3358 नए नौसैनिक शामिल
भारतीय नौसेना में 3358 नए नौसैनिक शामिल
Sputnik भारत
INS चिल्का में 13 नवंबर को 3358 प्रशिक्षुओं की भव्य दीक्षांत परेड हुई जिसमें 2756 अग्निवीरों ने भाग लिया। इनमें 142 महिला अग्निवीर, भारतीय नौसेना के 286... 13.11.2026, Sputnik भारत
2026-11-13T21:51+0530
2026-11-13T21:51+0530
2026-11-13T21:51+0530
डिफेंस
भारत
भारत सरकार
भारतीय नौसेना
भारतीय सशस्त्र सेनाएँ
भारतीय तटरक्षक बल
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/0d/12883096_0:78:1512:929_1920x0_80_0_0_33fd85bf03777b70f1606c827db61562.jpg
यह परेड इन सभी के व्यावसायिक जीवन में मील का पत्थर बन गई जो भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल में अनुशासित समुद्री योद्धा बनकर समुद्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। भारतीय नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि नौसेना अध्यक्ष एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन इस परेड के मुख्य अतिथि थे। इस दीक्षांत परेड से पहले दीक्षांत समारोह में मरक्कर डिवीज़न को ओवरऑल चैम्पिनशिप ट्रॉफी प्राप्त हुई जबकि शिवाजी डिवीज़न को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर नौसेनाध्यक्ष ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में विश्व में बहुत परिवर्तन हुआ है। -- आज युद्धक्षेत्र में उपग्रह, ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक और स्वनियंत्रित प्रणालियां समुद्र के युद्ध को बदल रही हैं। युद्धकला बहुत तीव्रता से परिवर्तित हो रही है-- उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि मशीनों के आधुनिक होने से नौसैनिकों की भूमिका कम नहीं होगी बल्कि बढ़ती जाएगी।भारत सरकार के हाल ही में लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब भारतीय सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने वाले किसी भी सैनिक का कार्यकाल चार साल के बाद समाप्त नहीं होगा। उसके पास अपने कार्यकाल को बढ़ाकर नियमित सैनिक बनने का मार्ग रहेगा। इस निर्णय के बाद भारत के किसी भी सैनिक प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित होकर निकलने वाला यह पहला बैच है। उड़ीसा प्रांत में स्थित भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र चिल्का भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के लिए नौसैनिक और नाविकों को प्रशिक्षित करता है।
https://hindi.sputniknews.in/20231030/bhartiy-sena-men-jald-hi-mahila-agniviron-ko-shamil-kiya-jayega-report-5136271.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/0d/12883096_86:0:1427:1006_1920x0_80_0_0_f44ca09a4d03e78e623a7b8d40c77a07.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत, भारत सरकार, भारतीय नौसेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, भारतीय तटरक्षक बल
भारत, भारत सरकार, भारतीय नौसेना, भारतीय सशस्त्र सेनाएँ, भारतीय तटरक्षक बल
भारतीय नौसेना में 3358 नए नौसैनिक शामिल
INS चिल्का में 13 नवंबर को 3358 प्रशिक्षुओं की भव्य दीक्षांत परेड हुई जिसमें 2756 अग्निवीरों ने भाग लिया। इनमें 142 महिला अग्निवीर, भारतीय नौसेना के 286 चिकित्सा सहायक और भारतीय तटरक्षक बल के 316 नाविक सम्मिलित थे।
यह परेड इन सभी के व्यावसायिक जीवन में मील का पत्थर बन गई जो भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल में अनुशासित समुद्री योद्धा बनकर समुद्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। भारतीय नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि नौसेना अध्यक्ष एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन इस परेड के मुख्य अतिथि थे।
इस दीक्षांत परेड से पहले दीक्षांत समारोह में मरक्कर डिवीज़न को ओवरऑल चैम्पिनशिप ट्रॉफी प्राप्त हुई जबकि शिवाजी डिवीज़न को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर नौसेनाध्यक्ष ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में विश्व में बहुत परिवर्तन हुआ है। -- आज युद्धक्षेत्र में उपग्रह, ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक और स्वनियंत्रित प्रणालियां समुद्र के युद्ध को बदल रही हैं। युद्धकला बहुत तीव्रता से परिवर्तित हो रही है-- उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि मशीनों के आधुनिक होने से नौसैनिकों की भूमिका कम नहीं होगी बल्कि बढ़ती जाएगी।
भारत सरकार के हाल ही में लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब भारतीय सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने वाले किसी भी सैनिक का कार्यकाल चार साल के बाद समाप्त नहीं होगा। उसके पास अपने कार्यकाल को बढ़ाकर नियमित सैनिक बनने का मार्ग रहेगा।
इस निर्णय के बाद भारत के किसी भी सैनिक प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित होकर निकलने वाला यह पहला बैच है। उड़ीसा प्रांत में स्थित भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र चिल्का भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के लिए नौसैनिक और नाविकों को प्रशिक्षित करता है।