विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ASEAN-इंडिया और ईस्ट एशिया सम्मेलन के लिए PM मोदी मनीला रवाना

© PhotoIndian Prime Minister Narendra Modi has departed Delhi for the UAE as he embarks on his five-nation tour.
Indian Prime Minister Narendra Modi has departed Delhi for the UAE as he embarks on his five-nation tour. - Sputnik भारत, 1920, 16.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिलीपींस के दो दिवसीय दौरे पर मनीला के लिए रवाना हो गए। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर गए मोदी 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले बयान में कहा, "इस दौरे का मकसद ASEAN देशों के साथ भारत के रणनीतिक और आर्थिक जुड़ाव को उसकी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और MAHASAGAR विज़न के तहत मजबूत करना है।"
बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में वह अन्य नेताओं के साथ मिलकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, कनेक्टिविटी तथा समृद्धि के साझा लक्ष्यों को नई गति देने के लिए उत्सुक हैं।
पीएम मोदी ने कहा, "मैं साथी नेताओं के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, तकनीक और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करूंगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करूंगा। इन चर्चाओं में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала