यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने यूक्रेनी ड्रोनों के साये में कोंस्तांतिनोव्का से नौ नागरिकों को सुरक्षित निकाला

© Sputnik / Russian Ministry of Defense / मीडियाबैंक पर जाएंRussian troops establish control over Konstantinovka.
Russian troops establish control over Konstantinovka. - Sputnik भारत, 1920, 23.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी है कि रूसी सैनिकों ने कोंस्तांतिनोव्का से नौ नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर महफूज़ स्थान पर पहुंचा दिया है।मंत्रालय के अनुसार, नागरिकों ने रूसी सैन्य कमांडरों के लगातार संपर्क में रहते हुए यह दूरी पैदल तय की।

उनके सुरक्षित आवागमन के लिए रास्ते की पहले से जांच कर वहाँ बिछी बारूदी सुरंगों को हटा दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान रूसी ड्रोन उन पर नजर रखने के साथ-साथ उन्हें यूक्रेनी आत्मघाती ड्रोन के हमलों से सुरक्षा प्रदान कर रहे थे।

बचाए गए लोगों में से एक ने रूसी सैनिकों को ‘लौह पुरुष’ करार देते हुए कहा कि जिन नागरिकों की जान बचाई गई है, वे जीवन भर रूसी सैनिकों की सलामती की दुआ करेंगे।
सुरक्षित निकाले जाने के बाद इन लोगों को सैन्य वाहन से एक अस्थायी राहत केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी मुलाकात उनके परिजनों, दोस्तों और पड़ोसियों से करवाई गई।
गौरतलब है कि 12 नवंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में अमेरिकी दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनेर से मुलाकात की थी। इस बैठक के दौरान उन्होंने अलेश्की में अंजाम दिए गए सफल मिशन की तर्ज पर कोंस्तांतिनोव्का में भी एक मानवीय अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала