डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसेना को मिला युद्धपोत विंध्यागिरि, अब प्रतीक्षा अगली पीढ़ी के फ्रिगेट की

© AP Photo / BIKAS DASChief of Naval Staff, Admiral Arun Prakash, second from left, inspects the ship along with others after commissioning of INS Beas, a guided missile frigate, in Calcutta, India, Monday, July 11, 2005.
Chief of Naval Staff, Admiral Arun Prakash, second from left, inspects the ship along with others after commissioning of INS Beas, a guided missile frigate, in Calcutta, India, Monday, July 11, 2005.  - Sputnik भारत, 1920, 27.11.2026
सब्सक्राइब करें
कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने 27 नवंबर को नीलगिरि श्रेणी के सातवें और अंतिम उन्नत गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट विंध्यागिरि को भारतीय नौसेना को सौंप दिया। इस श्रेणी के चार युद्धपोतों का निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और तीन का निर्माण GRSE में किया गया है।
नीलगिरि श्रेणी के सभी सात युद्धपोतों के निर्माण के उपरांत अब भारतीय नौसेना अगली पीढ़ी के फ्रिगेट्स की तैयारी में है जो ज्यादा भारी होंगे और ज्यादा दूर तक मार करने वाली मिसाइलों से युक्त होंगे।
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के निर्णय के अनुसार नीलगिरि श्रेणी के कुल 7 युद्धपोतों का निर्माण किया गया है जिनमें से पहला नीलगिरि 15 जनवरी 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। लगभग 45000 करोड़ रुपए की कुल लागत वाले इन सभी युद्धपोतों को दो वर्षों में ही नौसेना को सौंप दिया गया। ये सभी युद्धपोत आसानी से शत्रु के रडार की पकड़ में नहीं आते और आधुनिक समय के युद्धों के लिए पूरी तरह सुसज्जित हैं।
इन युद्धपोतों का प्रमुख अस्त्र इनमें लगाई गई 8 ब्रह्मोस मिसाइलें हैं जिनसे शत्रु के युद्धपोत पर या ज़मीनी ठिकाने पर लंबी दूरी से हमला किया जा सकता है। हवाई हमलों का सामना करने के लिए इनमें 32 बराक मिसाइलें लगी हैं जिनकी रेंज 100 किमी तक है। शत्रु की सबमरीन से निपटने के लिए स्वदेशी वरुणास्त्र टारपीडो के अतिरिक्त एंटी सबमरीन रॉकेट भी लगाए गए हैं।
इन युद्धपोतों की समुद्र में गति 32 नॉट या लगभग 59 किमी प्रति घंटा है और ये 10200 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं। इन युद्धपोतों पर 226 अधिकारियों और नौसैनिकों को तैनात किया जा सकता है।
आधुनिक युद्धों की आवश्यकता के अनुसार इनमें अत्याधुनिक रडार और स्वदेशी सोनार सिस्टम लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के लिए इनमें डीआरडीओ द्वारा विकसित शक्ति ईडब्ल्यू सूट लगाया गया है। युद्धपोत पर Combat Management System लगाया गया है जो अलग-अलग खतरों को भांपता है और उनसे निपटने के लिए आवश्यक अस्त्रों के चुनाव में सहायता करता है।
भारत सरकार ने इसी वर्ष सितंबर में अगली पीढ़ी के सात स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ये सभी युद्धपोत नीलगिरि श्रेणी से भारी होंगे और इनमें लगाई जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियां, रडार और संचार प्रणालियां उन्नत होंगी।
इनमें ब्रह्मोस के अतिरिक्त स्वदेशी क्रूज़ मिसाइल निर्भय लगाने की भी योजना है जिसकी मारक क्षमता 1000 किमी तक है। हवाई आक्रमण से बचाव के लिए इन युद्धपोतों में स्वदेशी कुश मिसाइल प्रणाली होगी जो 120 से 400 किमी तक की दूरी पर शत्रु के हवाई हमलों को निष्प्रभावी बना सकती है।
Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft ‘Amini’ - Sputnik भारत, 1920, 06.11.2026
डिफेंस
भारत में बना युद्धपोत 'अमिनी' भारतीय नौसेना में शामिल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала