विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाक ने मेगा हाइड्रो-पावर परियोजनाओं में रूस की रुचि का किया स्वागत: रिपोर्ट

परियोजनाओं के निर्माण में सहायता के प्रति रूस के झुकाव का स्वागत करते हुए, पाकिस्तान ने कहा कि दसू परियोजना का दूसरा चरण 2026 से पहले शुरू नहीं होगा।
Sputnik
पाकिस्तानी मीडिया ने आर्थिक मामलों के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा कि रूस ने पाकिस्तान में मेगा जल-विद्युत परियोजनाओं का हिस्सा बनने के साथ साथ इलेक्ट्रो-मैकेनिकल मशीनरी देने में भी रुचि रखता है।
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में मास्को ने 2160 मेगावाट की दसू चरण-द्वितीय पनबिजली परियोजना में रुचि दिखाई है। मास्को की "पॉवर मशीन्स" ने भी डायमर-भाषा बांध परियोजना के लिए विद्युत-यांत्रिक उपकरणों की आपूर्ति करने की पेशकश की है।
"18-20 जनवरी को इस्लामाबाद में अंतर-सरकारी आयोग (आईजीसी) की बैठक के दौरान रूस ने इलेक्ट्रो-मैकेनिकल मशीनरी प्रदान करने की पेशकश की," एक अधिकारी के मुताबिक 
पाकिस्तान ने रूस के साथ प्रस्तावित परियोजना वित्तपोषण योजना सहित जमशोरो और लखरा में स्थानीय और थार कोयला आधारित नई इकाइयों के आधुनिकीकरण और निर्माण के लिए नवीनतम जानकारी और योजनाओं को भी साझा किया है।
विचार-विमर्श करें