विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत में रूसी मीडिया की बढ़ती सफलता से घबराया BBC

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल के समय में रूस की मीडिया का भारत में प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया से लगाया जा सकता है। और यह सब उस समय हो रहा है जब रूसी मीडिया पर पश्चिमी प्रतिबंध लागू हैं।
Sputnik
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 7 से 10 मई के बीच भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष और 13 से 24 जून के बीच इजरायल-ईरान युद्ध के दौरान हुए दो बड़े घटनाक्रमों के दौरान भारत में कार्य करने वाले रूसी एक्स हैंडल्स को काफी चर्चा मिली है।
बीबीसी मॉनिटरिंग ने 1 अप्रैल से 13 जुलाई के बीच ब्रैंडवाच और न्यूज़ व्हीप टूल्स का उपयोग कर रूस के दो बड़े मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Sputnik इंडिया और आरटी इंडिया की भारतीय दर्शकों और पाठकों के लिए की गई कवरेज का विश्लेषण किया।
रिपोर्ट के अनुसार इस विश्लेषण से पता चला कि एक्स पर इन दोनों प्लेटफ़ॉर्म के फॉलोअर्स और इंगेजमेंट में बढ़ोतरी हुई।
दुनिया में अनेकों देशों द्वारा रूसी मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद Sputnik इंडिया और आरटी इंडिया ने भारत में एक अलग स्थान बना लिया है और आने वाले दिनों में इसकी पहुंच और भी अधिक लोगों तक पहुंचेगी।
भारत-रूस संबंध
भारत के प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत
विचार-विमर्श करें