https://hindi.sputniknews.in/20230201/jhaarikhnd-ke-dhnbaad-kii-imaarit-men-aag-se-14-kii-maut-piiem-ne-kii-2-laakh-kii-ghoshnaa--710879.html
झारखंड के धनबाद की इमारत में आग से 14 की मौत, पीएम ने की 2 लाख की घोषणा
झारखंड के धनबाद की इमारत में आग से 14 की मौत, पीएम ने की 2 लाख की घोषणा
Sputnik भारत
धनबाद में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
2023-02-01T11:35+0530
2023-02-01T11:35+0530
2023-02-01T11:36+0530
राजनीति
भारत
दुर्घटना
नरेन्द्र मोदी
बचाव कार्य
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/02/01/713257_0:0:960:540_1920x0_80_0_0_3db57a058eaac2281df1101fab0a41fa.jpg
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।मीडिया के मुताबिक रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित धनबाद के जोड़ा फाटक इलाके में आशीर्वाद टावर की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर ट्वीट कर के घटना पर दुख व्यक्त किया। "धनबाद में आग लगने से लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। मेरे विचार उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं," प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा।वही प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन आपात स्थिति में काम कर रहा है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2023
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/02/01/713257_170:0:890:540_1920x0_80_0_0_48d6f47f38c1cd37f604b8f2010ea817.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
झारखंड, धनबाद, 14 लोगों की मौत, जोड़ा फाटक इलाका, आशीर्वाद टावर, हेमंत सोरेन, नरेंद्र मोदी
झारखंड, धनबाद, 14 लोगों की मौत, जोड़ा फाटक इलाका, आशीर्वाद टावर, हेमंत सोरेन, नरेंद्र मोदी
झारखंड के धनबाद की इमारत में आग से 14 की मौत, पीएम ने की 2 लाख की घोषणा
11:35 01.02.2023 (अपडेटेड: 11:36 01.02.2023) भारत के झारखंड राज्य के धनबाद जिले में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से महिलाओं और बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
मीडिया के मुताबिक रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित धनबाद के जोड़ा फाटक इलाके में आशीर्वाद टावर की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी।
“मरने वालों की संख्या अभी 14 है और 11 लोगों का इलाज चल रहा है। आग लगने के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है,” मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने समाचार एजेंसी को बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर ट्वीट कर के घटना पर दुख व्यक्त किया।
"धनबाद में आग लगने से लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। मेरे विचार उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं," प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा।
वही प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिला प्रशासन
आपात स्थिति में काम कर रहा है और
घायलों का इलाज किया जा रहा है।