यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी रेलवे सैनिकों को विशेष बख़्तरबंद ट्रेन चलाते हुए देखें

© Sputnik
 - Sputnik भारत, 1920, 01.02.2023
सब्सक्राइब करें
विशेष ट्रेन विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में नागरिकों को ले जाने वाली ट्रेनों के लिए "सुरक्षित कवर" में बदलने में सक्षम है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है जिस में रूस के पश्चिमी सैन्य क्षेत्र के रेलवे सैनिक विशेष बख्तरबंद ट्रेन चलाते हुए दिखाई दिए।
वीडियो में दिखाया गया कि कुछ रूसी सैनिक ट्रेन में चढ़ते हुए अपना काम करने लगे।
एक सैनिक लार्ज-कैलिबर मशीन गन के पास आते हुए दिखाई देता है, जबकि दूसरा सैनिक एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम जैसी सिस्टम के पास खड़ा है।
रक्षा मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम में समझाया कि यह बख्तरबंद वाहन "तकनीकी टोही, माइन एक्शन और रेलवे लाइनों की बहाली के साथ छोटे मानव निर्मित संरचनाओं” के लिए बनाया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि “विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में सैनिक केवल सैन्य ट्रेनों की रक्षा नहीं करते। जरूरत पड़ने पर यह विशेष ट्रेन नागरिकों को ले जाने वाली ट्रेनों के लिए सुरक्षित कवर में बदल सकती है।“

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विशेष ट्रेन "बहुत अच्छी तरह से हथियारबंद" है। इसमें ZU-23-2 एंटी-एयरक्राफ्ट ट्विन-बैरलड ऑटो कैनन, कई 12.7 मिमी Utyos हेवी मशीन गन और कई ग्रेनेड लॉन्चर शामिल हैं।

यह वीडियो रूस द्वारा यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चलाते समय दिखाई दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी, 2022 को उसकी घोषणा की थी।
अभियान उस घटना के दो दिन बाद शुरू हुआ जब रूस ने डोनेट्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिकों को स्वतंत्र और संप्रभु राज्यों के रूप में स्वीकार किया था और जब रूस को सैन्य सहायता का उनका अनुरोध मिला था।

इस से पहले कई हफ्तों तक यूक्रेनी बलों ने दो गणराज्यों पर गोलाबारी और स्नाइपर हमलों जैसे विभिन्न हमले किए थे और यह चिंता सामने आई थी कि कीव चौतरफा आक्रमण शुरू करेगा।

मार्च 2022 में रूसी रक्षा मंत्रालय ने आनेवाले भविष्य में डोनबास में दखल शुरू करने की कीव की योजनाओं से संबंधित दस्तावेज़ों को दिखाया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала