राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

पीएम मोदी सत्ता में नौ साल का उत्सव मनाने के लिए भाजपा उत्सव का किया शुभारंभ

© Sputnik / Maksim BlinovIndian Prime Minister Narendra Modi
Indian Prime Minister Narendra Modi - Sputnik भारत, 1920, 31.05.2023
सब्सक्राइब करें
नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किए थे। उन्होंने 30 मई, 2019 को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री पद की शपथ ली।
भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के अजमेर जिले में एक रैली को संबोधित किए, जो केंद्र की सत्ता में नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक महीने के जनसम्पर्क अभियान का पहला कार्यक्रम है।
विचारणीय है कि भाजपा ने राजस्थान का चयन किया है, जहां इस साल के अंत में राज्य विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं।
राज्य में अभी कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ है, जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच नेतृत्व की लड़ाई में फंस गई है।
इस बीच बुधवार को अजमेर में भाजपा की मेगा रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के "नौ साल लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे, जबकि कांग्रेस ने केवल झूठ बोला और देश को लूटा है।"
© Photo : @BJP4IndiaBJP celebrates nine years in power
BJP celebrates nine years in power  - Sputnik भारत, 1920, 31.05.2023
BJP celebrates nine years in power

"2014 से पहले देश के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे, आतंकवादी हमले होते थे और कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से डरती थी। हालांकि, आपने 2014 में अपने एक वोट से सब कुछ बदल दिया। पूरी दुनिया अब भारत के विकास की बात कर रही है," कांग्रेस पर तंज करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा।

साथ ही उन्होंने कहा कि "हमारे देश में विकास कार्यों के लिए कभी पैसे की कमी नहीं रही, बशर्ते कि सरकार द्वारा भेजे गए पैसे का पूरा उपयोग विकास कार्यों में किया जाए। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन काल में ऐसा भ्रष्ट तंत्र खड़ा किया था जो देश का खून चूसता था और देश के विकास को खा रहा था।"
Bharatiya Janata Party (BJP) flags are displayed at a street inhabited by members of the Telugu Chetti community in Thiruvanathapuram, Kerala state, India, Saturday, April 3, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 06.04.2023
Explainers
भाजपा स्थापना दिवस: दो सीटों से सत्ता के शिखर तक की अद्भुत यात्रा
बता दें कि जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा ने 51 से अधिक विशाल रैलियां, पांच सौ से अधिक स्थानों पर जनसभाएं और पांच सौ से अधिक लोकसभा क्षेत्रों में छह सौ से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई है। साथ ही कार्यक्रम में भाजपा नेता और मंत्री देश भर में कई सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे। अभियान के हिस्से के रूप में देश भर की विधानसभाओं में आठ दिनों तक चलने वाली दोपहिया यात्रा भी आयोजित की जाएगी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала