व्यापार और अर्थव्यवस्था

भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा: विश्व बैंक

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2023
सब्सक्राइब करें
"भारत में निजी उपभोग और निवेश में अप्रत्याशित जुझारूपन देखने को मिल रहा है। साथ ही सेवा क्षेत्र की वृद्धि भी मजबूत है, यह सब मिलकर 2023 में वृद्धि की ओर रेखांकित करता है," विश्व बैंक रिपोर्ट में कहा गया है।
विश्व बैंक के अनुसार वृद्धि दर में सुस्ती के बावजूद कुल और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दोनों के मामले में भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

"वर्ष 2025-26 तक विकास में थोड़ी तेजी आने का अनुमान है क्योंकि मुद्रास्फीति के संतोषजनक दायरे के मध्य बिंदु तक आने तथा सुधारों की वजह से लाभ मिलेगा," विश्व बैंक ने कहा।

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर 6.3%, 2024-25 में 6.4% और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.5% की वृद्धि का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक के अनुसार भारत दक्षिण एशियाई क्षेत्र की विकास संभावनाओं को ऊपर उठाएगा।
"भारत में साल 2023 की शुरुआत में वृद्धि महामारी पूर्व के दशक में हासिल स्तर से कम रही। इसकी वजह यह है कि ऊंचे मूल्य और कर्ज की लागत बढ़ने से निजी निवेश प्रभावित हुआ। हालांकि, साल 2022 की दूसरी छमाही में गिरावट के बाद वर्ष 2023 में विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति सुधर रही है," विश्व बैंक ने कहा।
Indian Prime Minister Narendra Modi throws flowers towards the crowd during a road show to campaign for his Bharatiya Janata Party (BJP) ahead of the elections in Bengaluru, India, Sunday, May 7, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 06.06.2023
व्यापार और अर्थव्यवस्था
भारत 2010 के बाद से आर्थिक विकास के सबसे अच्छे दशक के लिए तैयार: नोमुरा
विचारणीय है कि इस वर्ष की दूसरी छमाही में वैश्विक वृद्धि में उल्लेखनीय रूप से कमी आने के साथ 2024 में कमजोरी जारी रहने का विश्व बैंक ने अनुमान जताया है। विश्व बैंक के नवीनतम अनुमानों से संकेत मिलता है कि साल 2023 और 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर बनी रहेगी और इसमें और गिरावट का खतरा बना रहेगा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала