विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मिस्र की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने प्रसिद्ध स्थानीय लोगों से मुलाकात की

© Photo : Twitter screenshotIndia's PM Narendra Modi and Egyptian president Abdel Fattah el-Sisi sign agreements
India's PM Narendra Modi and Egyptian president Abdel Fattah el-Sisi sign agreements - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय नेता की मिस्र की पहली यात्रा है। वे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं।
मिस्र की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के प्रधान मंत्री मुस्तफा मैडबौली सहित प्रसिद्ध स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जिन्होंने हवाई अड्डे पर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था।
मिस्र पहुँचने के बाद शनिवार शाम को भारतीय प्रधान मंत्री ने मिस्र सरकार की 'भारत इकाई' के साथ बैठक की थी। भारत इकाई की अध्यक्षता मिस्र के प्रधानमंत्री करते हैं और वह विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग बनाने हेतु स्थापित की गई थी।
प्रधान मंत्री मोदी ने हसन अल्लम होल्डिंग कंपनी के सीईओ हसन अल्लम के साथ भी बैठक की, जो मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्र में काम करने वाली मिस्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। नई दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, बुनियादी ढांचे और निर्माण के क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

इसके साथ नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राजनीतिक विचारक और अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम रणनीतिकार तारेक हेग्गी से मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय प्रधान मंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा कि “प्रख्यात विचारक तारेक हेग्गी के साथ बातचीत करके खुशी हुई। उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर अपने जानकारीपूर्ण विचार को साझा किया। मैं विभिन्न संस्कृतियों से संबंधित मुद्दों पर उनके व्यापक ज्ञान की प्रशंसा करता हूं।“

President Joe Biden speaks during a news conference with India's Prime Minister Narendra Modi in the East Room of the White House, Thursday, June 22, 2023, in Washington. - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2023
Sputnik मान्यता
अमेरिका चीन सम्बन्धी भारत की कमजोरियों का फायदा उठाता है: भूतपूर्व दूत
इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती शॉकी इब्राहिम अल्लम के साथ बैठक की। भारतीय पक्ष के बयान में कहा गया है कि उनकी बातचीत समाज में सामाजिक और धार्मिक सद्भाव और उग्रवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करने के उपायों पर केंद्रित थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने दो प्रमुख योग प्रशिक्षकों के साथ भी बातचीत की और अपने ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा, ''नाडा एडेल और रीम जाबक पूरे मिस्र में योग को लोकप्रिय बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही हैं। काहिरा में उनके साथ अद्भुत बातचीत हुई।''
इसके साथ अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रधान मंत्री मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फत्ताह अल-सिसी के साथ औपचारिक बैठक की।
इसके अलावा भारतीय मीडिया की रेपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में समझौते ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
याद दिलाएं कि इस साल की शुरुआत में मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था। उनकी भारतीय यात्रा अत्यधिक सफल निकली थी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देश अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर पारस्परिक रूप से सहमत हुए थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала