राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह का इस्तीफे से इनकार

© Photo : @NBirenSinghN.Biren Singh, Chief Minister of Manipur
N.Biren Singh, Chief Minister of Manipur - Sputnik भारत, 1920, 30.06.2023
सब्सक्राइब करें
केंद्र सरकार ने 10 जून को मणिपुर में विभिन्न जातीय समूहों के बीच शांति स्थापित करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और परस्पर विरोधी दलों और समूहों के बीच बातचीत शुरू करने के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में एक शांति समिति का गठन किया था।
मणिपुर में हिंसा की वजह से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उनके इस्तीफे पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए ट्वीट कर कहा कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।
"इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा," मणिपुर मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सिंह आज दोपहर 3 बजे मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे, हालांकि मुख्यमंत्री ने आज गवर्नर से मिलकर राज्य के हालातों के बारे में जानकारी दी।

इससे पहले मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर उभरती स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दो दिन बाद मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भी मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
Indian Army and Assam Rifles personnel take part in a search operation of illegal weapons in Waroching village in Kangpokpi district some 24 km from Imphal on June 3, 2023, following ongoing ethnic violence in India's northeastern Manipur state.  - Sputnik भारत, 1920, 30.06.2023
राजनीति
मणिपुर में हिंसा के कारण 133 लोगों की मौत
केंद्र द्वारा बनाई गई समिति में कई नागरिक समाज समूहों के पदाधिकारियों ने विभिन्न कारणों से शांति समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।

मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें शुरू हुईं थी।

लगभग दो महीने से मणिपुर में लगातार चल रही जातीय हिंसा में लगभग 133 लोगों की जान चली गई और 3,000 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала