विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाक जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान पर सरकारी रहस्यों को उजागर करने का आरोप: रिपोर्ट

© AAMIR QURESHI Pakistan's former Prime Minister Imran Khan (C) leaves after appearing in the Supreme Court in Islamabad on July 26, 2023.
 Pakistan's former Prime Minister Imran Khan (C) leaves after appearing in the Supreme Court in Islamabad on July 26, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 22.08.2023
सब्सक्राइब करें
कानूनी जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान के आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत दोषी को दो से 14 साल तक की जेल या मौत की सजा भी हो सकती है।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ राज्य की गुप्त बातें उजागर करने के आरोप में आपराधिक जांच शुरू कर दी है, सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट की।

"जांच एजेंसी इमरान खान पर आधिकारिक रहस्यों को लीक करने के आरोप में मुकदमा चलाने के लिए अदालत में मामला खड़ा करने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है," सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया।

दरअसल यह मामला, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है, पिछले साल की शुरुआत में वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत द्वारा इस्लामाबाद को भेजे गए एक गुप्त केबल से संबंधित है, जिसे खान पर सार्वजनिक करने का आरोप है।
पाकिस्तान तहरीके-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख ने आरोप लगाया है कि "यह केबल 2022 में संसदीय अविश्वास प्रस्ताव में उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पाकिस्तानी सेना पर दबाव डालने की अमेरिकी साजिश का हिस्सा था क्योंकि उन्होंने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभ्यास शुरू करने से पहले मास्को का दौरा किया था।"
Pakistan's former Prime Minister Imran Khan arrives to sign documents as he submits surety bond over his bails in different cases at an office of Lahore High Court in Lahore, Pakistan - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2023
विश्व
आंतरिक मंत्री ने इमरान खान को हटाने में अमेरीकी संलिप्तता की जांच की मांग की
बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान वर्तमान में भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की सजा काट रहे हैं और उन्हें पांच साल के लिए राजनीति से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала