ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने चंद्रयान का रेत पर मॉडल बनाया

© Twitter/@sudarsansandSand Artist Sudarsan Pattnaik, Chandrayaan-3
Sand Artist Sudarsan Pattnaik, Chandrayaan-3 - Sputnik भारत, 1920, 23.08.2023
सब्सक्राइब करें
चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आज भारतीय समयानुसार शाम 06.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग होगी।
दुनियाभर में लोग बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब भारत का चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर अपना पहला कदम रखेगा, देश भर में लोफ़ अपने अपने तरीके से चंद्रयान के सफल लैडिंग के लिए कामना कर रहे हैं।
इन्ही में से एक नाम है दुनिया भर में रेत की कला के लिए विख्यात सुदर्शन पटनायक का।
पद्म श्री पटनायक ने अमरीका के डेनवर में रेत की कला के जरिए एक राष्ट्रीय ध्वज, इसरो का लोगो,चंद्रयान -3 की कलाकृति के साथ 'जय हो विद ऑल द बेस्ट चंद्रयान'' लिख कर चंद्रयान की सफल लैडिंग की शुभकामना की।
पटनायक ने पहले ट्विटर और अब एक्स पर चंद्रयान-3 के लिए भारत और इसरो को शुभकामनाएं भी दीं।
"जय हो भारत इसरो शुभकामनाएं! संयुक्त राज्य अमेरिका में डेनवर, कोलोराडो में मेरी रेत की लघु मूर्ति, चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग की कामना के लिए "जय हो" संदेश के साथ। इस कला को बनाने में मैंने 45 मिनट में 25 किलोग्राम रेत का उपयोग किया है," पटनायक ने कहा।
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (LM) लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास टचडाउन करने वाला है।
दुनिया भर में सुदर्शन पटनायक अपनी रेत कला के लिए जाने जाते हैं और वह हर बढ़े दिन, त्योहार या किसी की याद में अपनी इस कला के जरिए दुनिया भर को संदेश देते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала