भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों का विस्तार करना चाहता है: रूस का संस्कृति मंत्रालय

© Sputnik / Vitaly Ankov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian and Indian flags
Russian and Indian flags - Sputnik भारत, 1920, 26.08.2023
सब्सक्राइब करें
रूस भारत के साथ सांस्कृतिक संबंध और लोगों के मध्य आपसी संपर्क को बढ़ाना चाहता है, रूस के प्रथम संस्कृति उप मंत्री सर्गेई ओब्रीवालिन ने कहा।
रूसी अधिकारी ने अपनी भारतीय समकक्ष केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से एक भेंट करते हुए यह बात सामने रखी।

रूसी शीर्ष अधिकारी ने कहा, "भारत और रूस आधुनिक दुनिया के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र हैं, हमें हर्ष है कि हम संस्कृति के प्रति एक समान दृष्टिकोण और विशेष सम्मान साझा करते हैं। मुख्यतः बात यह भी है कि अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के विकास के प्रति हमारा दृष्टिकोण मेल खाता है, जो न मात्र द्विपक्षीय संपर्क में, बल्कि जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी संयुक्त कार्य में परिलक्षित होता है।"

ओब्रीवालिन की और से यह भी कहा गया कि 16-18 नवंबर को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में संस्कृति के क्षेत्र में जो ‘फोरम ऑफ यूनाइटेड कल्चर्स’ नामक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, रूस भारत को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है।
रूसी अधिकारी ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग की संभावना "वास्तव में बहुत बड़ी है।"

"हमारे पास कई कार्यक्रम हैं - राष्ट्रीय सांस्कृतिक त्योहारों का आदान-प्रदान। जल्द ही हम रूस के आठ शहरों में भारतीय संस्कृति के महोत्सव का स्वागत करेंगे। सिनेमा का क्षेत्र भी बहुत आशाजनक है (...) इसलिए हम अपने सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक विस्तारित करने का इरादा रखते हैं," रूसी उप मंत्री ने कहा।

India's Prime Minister Narendra Modi, left, shakes hands with Russia's President Vladimir Putin (File) - Sputnik भारत, 1920, 18.07.2023
भारत-रूस संबंध
भारत-रूस आर्थिक संबंध बढ़ते ही चले जाएंगे: विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала