राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत की अनुकूल कीमतों पर तेल खरीदने की व्यावहारिक नीति जारी

© AP Photo / PANKAJ NANGIACrude oil
Crude oil  - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2023
सब्सक्राइब करें
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता भारत है, देश में 80% से अधिक तेल विदेशों से आयात किया जाता है।
भारत की सबसे अनुकूल कीमतों पर तेल खरीदने की अपनी व्यावहारिक नीति लगातार जारी है, यह केन्द्रीय मंत्री पुरी द्वार दिए गए वक्तव्य से साफ तौर पर देखा जा सकता है।
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को भारतीय चैनल ईटी नाउ को बताया कि भारत उन सभी स्रोतों से तेल खरीदेगा जो तेल न्यूनतम संभावित कीमतों पर देंगे।
पिछले साल रूस द्वारा यूक्रेन पर चलाए गए विशेष सैन्य अभियान के बाद पश्चिम ने रूस द्वारा किए जाने वाले तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके बाद भारत रूस से रियायती कीमतों पर कच्चा तेल खरीद रहा है जो अब उसका शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता है।
Newly built nuclear-powered icebreaker Ural, third of five icebreakers of Project 22220, begins its passage from the Baltiysky Shipyard to the northern city of Murmansk, in St. Petersburg, Russia, on Nov. 23, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2023
विश्व
जून में रूस फिर से भारत और चीन का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया: ओपेक
"हम अपने मन में बहुत स्पष्ट हैं कि हम जहां से भी तेल प्राप्त कर सकते हैं, वहां से तेल खरीदेंगे, जब तक कि यह हमारे बंदरगाहों पर आयात के स्थान पर न्यूनतम संभव कीमत पर पहुंचाया जाता है,"तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा।
इससे एक दिन पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी तेल की खरीद का समर्थन करते हुए कहा था कि स्थिर आपूर्ति भारत के राष्ट्रीय हितों को पूरा करती है।
A  Russian oil rig. File photo - Sputnik भारत, 1920, 29.08.2023
भारत-रूस संबंध
रूसी तेल की खरीद भारत के राष्ट्रीय हित के अनुरूप है: विदेश मंत्री जयशंकर
हाल के महीनों में, रूस सऊदी अरब और इराक जैसे अपने पारंपरिक साझेदारों को भी पीछे छोड़ भारत को तेल आपूर्तिकर्ताओं में सबसे आगे बना हुआ है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала