विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग करना महत्वपूर्ण है, एर्दोगन ने पुतिन से कहा

© Sputnik / Sergey Guneyev / मीडियाबैंक पर जाएंPutin-Erdogan talks on Sep.4, 2023
Putin-Erdogan talks on Sep.4, 2023 - Sputnik भारत, 1920, 04.09.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एर्दोगन के मध्य आज 4 सितंबर को बैठक हो रही है। आइए जानते हैं मुख्य समाचार।
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने सोमवार को रूस के सोची में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक के दौरान कहा कि द्विपक्षीय व्यापार में राष्ट्रीय मुद्राओं पर स्विच करना महत्वपूर्ण है।

एर्दोगन ने कहा, "मेरा मानना है कि हमारे केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों के बीच आज जो मुलाकात हो रही है, वह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में राष्ट्रीय मुद्राओं पर स्विच करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

पुतिन और एर्दोगन के बीच आमने-सामने की पिछली मुलाकात लगभग एक साल पहले हुई थी, जब 13 अक्तूबर 2022 को दो नेताओं ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में एशिया में बातचीत और विश्वास-निर्माण के उपायों (सीआईसीए) पर 7वें सम्मेलन के दौरान वार्तालाप किया था।
नेताओं ने इन मामलों पर भी अपने विचार पेश किए:
तुर्की में गैस हब

पुतिन ने कहा, "मैं आशा करता हूँ कि निकट भविष्य में हम तुर्की में गैस हब की स्थापना पर बातचीत समाप्त करेंगे, जिससे क्षेत्र में ऊर्जा की स्थिति को और अधिक स्थिर और संतुलित बनाने में सहायता मिलेगी"।

एर्दोगन ने आगे कहा, "हमारे लिए एक और महत्वपूर्ण कदम ईस्ट थ्रेस में एक [गैस] हब का निर्माण करना है।"
यूक्रेन संकट

पुतिन ने बैठक के दौरान कहा, "क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के संदर्भ में बात करने के लिए कुछ तो है। निस्संदेह, हम यूक्रेनी संकट से संबंधित मुद्दों को नजरअंदाज नहीं करेंगे।"

तुर्की, रूस के बीच 100 अरब डॉलर के व्यापार का उद्देश्य

तुर्की नेता ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि हमारा विदेशी व्यापार वर्तमान में 62 अरब डॉलर है, और हम 100 अरब डॉलर के अपने उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं।"

पुतिन ने तुर्की के साथ रूसी सहयोग को लेकर कहा, "अकुयू परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण जारी है, अब तुर्की वास्तव में विश्व परमाणु संघ का सदस्य बन गया है, अगले साल रूसी परमाणु ईंधन अक्कुयू के पहले बैच की डिलीवरी के बाद हम बिजलीघर की पहली इकाई लॉन्च करेंगे, सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है”।
अनाज सौदा
राष्ट्रपति पुतिन ने अपने समकक्ष से यह भी कहा कि रूस अनाज समझौते को फिर से शुरू करने पर बातचीत के लिए तैयार है।

बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, "मुझे पता है कि अनाज सौदे पर सवाल उठाए जाने का मन हो रहा है। हम इस मामले पर बातचीत के लिए तैयार हैं।"

अनाज सौदे का इतिहास

अनाज निर्यात समझौता वैश्विक खाद्य संकट को रोकने के लिए 22 जुलाई 2022 को बनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र, रूस, तुर्की और यूक्रेन इसके हस्ताक्षरकर्ता थे। इस समझौते के तहत रूस ने यूक्रेन के तीन बंदरगाह चोर्नोमोर्स्क, पिवडेनी और ओडेसा से अनाज ले जा रहे जहाजों को जांच के बाद जाने की अनुमति दे दी थी। साथ ही रूस के अनाज और उर्वरक भी वैश्विक बाज़ारों तक पहुंचने का रास्ता खुला था।
18 नवंबर 2022 को अनाज समझौते को 120 दिन हुए। इस अंतराल रूस ने 15 मिलियन टन से अधिक अनाज का निर्यात किया, रूसी अनाज की आपूर्ति मुख्य तौर पर अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे गरीब देशों में की गई।
वहीं, यूक्रेन के बंदरगाहों से 11 मिलियन टन खाद्य का निर्यात किया गया था। लेकिन रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार इस निर्यात का 51 प्रतिशत विकसित देशों में किया गया था, जबकि गरीब देशों को इस अनाज का 3 प्रतिशत ही मिला था। साथ ही यूक्रेन ने काला सागर अनाज गलियारे का इस्तेमाल रूस के जहाजों और बंदरगाहों पर ड्रोन आक्रमण के लिए करना शुरू किया था।
समझौते के तहत अनाज और उर्वरक निर्यात में लगे रूसी जहाजों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने के दायित्वों को पूरा नहीं किया गया। इसके कारण विदेशी बंदरगाहों में रूसी जहाजों के बीमा और सर्विसिंग करना नामुमकिन था।
इस स्थिति को देखते हुए 13 जून को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संवाददाताओं के साथ एक मुलाकात के दौरान कहा कि रूस अनाज समझौते से हटने के बारे में सोच रहा है। 4 जुलाई को रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस काला सागर अनाज समझौते को आगे नहीं बढ़ाएगा।
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov and his Turkish counterpart Hakan Fidan Hold Talks in Moscow. - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2023
विश्व
अनाज सौदे की बहाली पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में रूस कोई गारंटी नहीं देखता: लवरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала