विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

यूक्रेन के जवाबी हमले के बारे में पुतिन: यह समस्याओं से भरा नहीं, यह पूरी तरह विफलता है

© Sputnik / Алексей Никольский / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin held talks with his Turkish counterpart Erdogan in Sochi.
Russian President Vladimir Putin held talks with his Turkish counterpart Erdogan in Sochi. - Sputnik भारत, 1920, 04.09.2023
सब्सक्राइब करें
सोची में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तईप एर्दोगन के मध्य के बीच मुलाकात जारी है। दोनों कई मामलों पर बात कर चुके हैं और नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई।
ज्ञात हुआ कि रूस और तुर्की के राष्ट्रपतियों के बीच बैठक में जिन सवालों पर विचार किया गया, वे रूस-तुर्की के बीच द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, यूक्रेन संकट और अनाज समझौते से संबंधित थे।
अनाज सौदा
पुतिन ने काला सागर अनाज निर्यात समझौते को लकर पश्चिम की आलोचना की। उन्होंने कहा, "पश्चिम रूस से संबंधित अनाज सौदे के दायित्वों को पूरा करने में लगातार बाधा डाल रहा है"।
साथ ही, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस खाद्य और उर्वरकों का निर्यात जारी रखेगा।

"जबकि रूस ने इस [अनाज] सौदे के तहत शिपिंग की सुरक्षा गारंटी प्रदान की, दूसरे पक्ष [यूक्रेन] ने अनाज गलियारों का इस्तेमाल रूसी नागरिक और सैन्य सुविधाओं के खिलाफ आतंकवादी हमलों के लिए किया।"

रूसी राष्ट्रपति के अनुसार अनाज समझौते के नवीनीकरण के लिए रूस तब तैयार होगा जब रूस की लगाई गई शर्तें पूरी की जाएंगी।

पुतिन ने कहा, "हम अनाज समझौते के नवीनीकरण के इच्छुक हैं। मैंने आज [तुर्की के] राष्ट्रपति को इसके बारे में फिर से बताया। और जैसे ही समझौते के तहत रूस की लगाई गई शर्तें पूरी की जाएंगी, रूस इस समझौते में वापस आएगा।"

यूक्रेन का विफल प्रतिउत्तरी आक्रमण
रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन का प्रतिउत्तरी आक्रमण को लेकर कहा कि यह आक्रमण समस्याओं से भरा नहीं, यह पूरी तरह से विफलता है। उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि यूक्रेन का भविष्य का प्रतिउत्तरी आक्रमण भी विफल होगा।
वहीं, एर्दोगन ने बताया कि तुर्की यूक्रेन संकट में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।
रूस-तुर्की के बीच सहयोग
पुतिन ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि रूस और तुर्की के बीच संबंध सभी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं। उन्होंने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा कि आज की बैठक सफल रही।
पुतिन ने कहा, "रूस और तुर्की के बीच सहयोग सद्भावना वाली पड़ोसी, साझेदारी और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों पर आधारित है, यह सहयोग सभी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विकसित हो रहा है। हमेशा की तरह आज की वार्ता रचनात्मक और व्यावसायिक माहौल में हुई।"
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, रूस और तुर्की के बीच समझौतों में राष्ट्रीय मुद्राओं के इस्तेमाल की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है, यूरो और डॉलर की हिस्सेदारी घट रही है।
पुतिन ने कहा, रूस हमेशा गैस का विश्वसनीय और जिम्मेदार आपूर्तिकर्ता रहा है, वह तुर्की और दूसरे देशों को गैस प्रदान करना जारी रखने का इरादा रखता है।
वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को बातचीत के लिए सोची में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया है।
एर्दोगन ने वार्ता के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं इस तरह के निमंत्रण और आतिथ्य के लिए अपने प्रिय मित्र पुतिन को धन्यवाद देता हूं।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पूर्व पुतिन और एर्दोगन ने क्या कहा?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वे यूक्रेन संकट को संबोधित करेंगे, साथ ही रूस काला सागर अनाज समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है। पुतिन ने जानकारी दी कि तुर्की में अकुयू परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली इकाई लॉन्च होने जा रही है। दोनों देश 100 अरब डॉलर के व्यापार तक पहुंचने के रास्ते पर बढ़ रहे हैं।
वहीं एर्दोगन ने रूस के साथ सहयोग को लेकर राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार के महत्व पर ध्यान दिया है।
लगभग एक साल के बाद पुतिन और एर्दोगन के बीच यह पहली मुलाकात थी – 13 अक्तूबर 2022 को दो नेताओं ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में एशिया में बातचीत और विश्वास-निर्माण के उपायों (सीआईसीए) पर 7वें सम्मेलन के दौरान वार्तालाप किया था।
Putin-Erdogan talks on Sep.4, 2023 - Sputnik भारत, 1920, 04.09.2023
विश्व
राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग करना महत्वपूर्ण है, एर्दोगन ने पुतिन से कहा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала