विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

सूर्य अध्ययन के लिए गए आदित्य L1 ने ली सेल्फ़ी, पृथ्वी और चंद्रमा की भी ली फोटो

© Photo : ISRO/TwitterAditya-L1, destined for the Sun-Earth L1 point, takes a selfie and images of the Earth and the Moon.
Aditya-L1, destined for the Sun-Earth L1 point, takes a selfie and images of the Earth and the Moon. - Sputnik भारत, 1920, 07.09.2023
सब्सक्राइब करेंTelegram
आदित्य L1 को 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से एक ध्रुवीय प्रक्षेपण उपग्रह वाहन पर लॉन्च किया गया था।
भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा सूर्य की जांच के लिए भेजे गए प्रथम अंतरिक्ष सोलर प्रोब आदित्य-L1 ने सूर्य और धरती के बीच स्थित लैग्रेंज प्वाइंट 1 (L1) की ओर जाते हुए के मार्ग में फोटो क्लिक की।
इसरो के अनुसार आदित्य ने 4 सितंबर को पृथ्वी और उसके एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा की भी तस्वीरें लीं, इसके अतिरिक्त उसने अपने सबसे बड़े पेलोड, विज़िबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) और एसयूआईटी उपकरणों की छवि खींची।
इसरो ने आदित्य पर लगे केमरे की सहायता से खींची गई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि आदित्य ने सेल्फ़ी ली और इसके अतिरिक्त पृथ्वी और चंद्रमा की फोटो भी ली।

“दर्शक! सूर्य-पृथ्वी L1 बिंदु के लिए निर्धारित आदित्य-L1, पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी और तस्वीरें लेता है,'' इसरो ने एक्स यानी पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा।

आदित्य L1 सूर्य के अध्ययन के लिए सात भिन्न-भिन्न पेलोडों से लैस है और इसे सूर्य की दिशा में पृथ्वी से 1.5 मिलियन किमी दूर लैग्रेंजियन पॉइंट 1 (L1) कक्षा में रखा जाएगा।
AdityaL1 - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2023
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
भारत ने अपना आदित्य-एल1 सौर मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
न्यूज़ फ़ीड
0