विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

तीसरा पृथ्वी आधारित मनूवर कर इसरो का आदित्य-एल1 अगली कक्षा में पहुंचा

© AP PhotoThis image provided by the Indian Space Research Organisation (ISRO) shows the Aditya-L1 spacecraft lifts off on board a satellite launch vehicle from the space center in Sriharikota, India, Saturday, Sept. 2, 2023.
This image provided by the Indian Space Research Organisation (ISRO) shows the Aditya-L1 spacecraft lifts off on board a satellite launch vehicle from the space center in Sriharikota, India, Saturday, Sept. 2, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 10.09.2023
सब्सक्राइब करें
इस पूरे ऑपरेशन के दौरान उपग्रह को मॉरीशस, बेंगलुरु, पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ग्राउंड स्टेशनों और श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR) द्वारा ट्रैक किया गया था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा पहली बार सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजे गए प्रोब आदित्य-एल1 ने अपना तीसरा पृथ्वी आधारित मनूवर किया जिसके बाद प्रोब रविवार सुबह एक कक्षा और ऊपर स्थापित हो गया।

इसरो ने कहा कि नई कक्षा 296 किमी x 71767 किमी की है, इसके बाद अब पांच में से चौथा पृथ्वी आधारित मनूवर पूर्व निर्धारित 15 सितंबर को लगभग 2 बजे किया जाएगा।

आदित्य-एल1को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 2 सितंबर को SDSC-SHAR से अंतरिक्ष में छोड़ा था। सूर्य की यात्रा पर निकालने से पहले आदित्य-एल1 पृथ्वी की कक्षाओं में 16 दिन तक रहेगा जिसके उपरांत यह एक ट्रांस-लैग्रेन्जियन 1 इंसर्शन मनूवर से गुजरने के बाद पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर एल1 (लैग्रेंज पॉइंट1) की 110 दिन की यात्रा पर निकाल जाएगा।
सात पेलोड से लैस आदित्य-एल1 को लैग्रेंज पॉइंट 1 (जहां सूर्य और पृथ्वी के बीच गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित) तक पहुंचने में लगभग चार महीने लगने की आशा है।
AdityaL1 - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2023
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
भारत ने अपना आदित्य-एल1 सौर मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала