भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत उत्तरी समुद्री मार्ग को लेकर रूस के साथ साझेदारी का इच्छुक

© Sputnik / Vladimir Astapkovich / मीडियाबैंक पर जाएंThe Avraamy Zavenyagin icebreaker at the seaport of Dudinka. The federal Arctic port on the Northern Sea Route Dudinka is the largest in Siberia and the northernmost international seaport in Russia.
The Avraamy Zavenyagin icebreaker at the seaport of Dudinka. The federal Arctic port on the Northern Sea Route Dudinka is the largest in Siberia and the northernmost international seaport in Russia. - Sputnik भारत, 1920, 14.09.2023
सब्सक्राइब करें
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत उत्तरी समुद्री मार्ग (एनएसआर) के विकास में रूस के साथ साझेदारी चाहता है।
भारतीय मंत्रालय की ओर से कहा गया, बुधवार, 13 सितंबर को सोनोवाल ने व्लादिवोस्तोक में रूसी सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री एलेक्सी चेकुनकोव के साथ भेंटवार्ता की।
सोनोवाल ने कहा, “भारत बढ़ी हुई संपर्क सुविधा और व्यापार की क्षमता को पहचानते हुए उत्तरी समुद्री मार्ग के विकास के संबंध में साझेदारी करने की इच्छा रखता है”।
ज्ञात हुआ है कि भेंटवार्ता करते समय मंत्रियों ने “समुद्री आवागमन की विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की, जिसमें उत्तरी समुद्री मार्ग (एनएसआर) के साथ-साथ व्लादिवोस्तोक तथा चेन्नई के मध्य पूर्वी समुद्री गलियारे (ईएमसी) जैसे नए समुद्री परिवहन गलियारों के उपयोग की संभावना भी सम्मिलित की गई है”।
साथ ही भारत और रूस रूस के व्लादिवोस्तोक में एडमिरल जी आई नेवेल्स्की रूसी समुद्री प्रशिक्षण संस्थान में ध्रुवीय एवं आर्कटिक समुद्र के जल में भारतीय नाविकों को प्रशिक्षित करने का निर्णय भी लिया गया।
Sovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so - Sputnik भारत, 1920, 13.09.2023
भारत-रूस संबंध
भारत ने रूस को अपने शिपयार्ड में संयुक्त रूप से गैर-परमाणु आइसब्रेकर बनाने का प्रस्ताव दिया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала