यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी पोडोल्याक द्वारा भारत पर एक और विवादित टिप्पणी

© Sputnik / Александр Кряжев / मीडियाबैंक पर जाएंПереговоры России и Украины в Гомельской области
Переговоры России и Украины в Гомельской области - Sputnik भारत, 1920, 16.09.2023
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन के राष्ट्रपति के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार ने शनिवार, 16 सितंबर को कहा कि भारत और चीन की विश्लेषणात्मक क्षमता कम है, क्योंकि वे रूस के साथ सहयोग करते हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने हाल के दिनों में दूसरी बार भारत और चीन की "कमजोर क्षमता" की टिप्पणी की – इस बार उन्होंने "कम बौद्धिक क्षमता" की जगह "कम विश्लेषणात्मक क्षमता" की बात की।

आपको याद दिला दें कि 12 सितंबर को पोडोल्याक ने कहा, “दुर्भाग्य से इन देशों [भारत और चीन] की बौद्धिक क्षमता कम है”, क्योंकि वे अपने कदमों के परिणाम नहीनन समझते और यूक्रेनी संघर्ष से लाभ उठाते हैं।

इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बयान को स्पष्ट करने की मांग की, जिस पर पोडोल्याक ने कहा कि उनके शब्दों को संदर्भ से बाहर कर दिया गया है। साथ ही, उन्होंने रूसी मीडिया पर आरोप लगाया कि उसकी वजह से उनके बयान का "अर्थ विकृत" हो गया।
16 सितंबर को यूक्रेनी मीडिया UNIAN के संवाददाता ने "संपादकीय बोर्ड. समिट" कार्यक्रम के दौरान बताया कि पोडोल्याक ने पुनः अपनी बातें समझाने का प्रयास किया। पोडोल्याक ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्होंने अनुचित ढ़ंग से “बौद्धिक” शब्द का प्रयोग किया। पोडोल्याक के अनुसार "[भारत और चीन] की कम बौद्धिक क्षमता की जगह रूस के साथ सहयोग के हिसाब से उनकी कम विश्लेषणात्मक क्षमता” के बारे में कहना था।
Volodymyr Zelensky leaves the stage after addressing a media conference at a NATO summit in Vilnius - Sputnik भारत, 1920, 12.09.2023
विश्व
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала