विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

उत्तर कोरिया ने अमेरिकी उकसावे के हवाले से संविधान की परमाणु नीति में किया संशोधन

© AFP 2023 ANTHONY WALLACEPeople sit in front of a television showing a news broadcast with a photo of North Korea’s leader Kim Jong Un (C) and his daughter (L) attending a parade marking the 75th anniversary of the country's founding, at a railway station in Seoul on September 9, 2023
People sit in front of a television showing a news broadcast with a photo of North Korea’s leader Kim Jong Un (C) and his daughter (L) attending a parade marking the 75th anniversary of the country's founding, at a railway station in Seoul on September 9, 2023 - Sputnik भारत, 1920, 28.09.2023
सब्सक्राइब करें
किम पिछले सप्ताह रूस की यात्रा से स्वदेश लौटे और उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भेंटवार्ता की जिसके उपरांत दोनों नेता सैन्य और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमत हुए थे।
उत्तर कोरिया की मीडिया ने गुरुवार को कहा कि देश ने अपनी परमाणु बल पर नीति को सुनिश्चित करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन किया है।
समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक कोरिया की सुप्रीम पीपुल्स असेंबली ने सर्वसम्मति से एक संशोधन को अपनाया, जिसके अनुसार उत्तर कोरिया अपने "अस्तित्व के अधिकारों" को सुनिश्चित करने और "युद्ध को रोकने" के लिए अत्यधिक परमाणु हथियार विकसित करता है।
"DPRK (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) की परमाणु बल-निर्माण नीति को राज्य के बुनियादी कानून के रूप में स्थायी बना दिया गया है जिसका किसी को भी उल्लंघन करने की अनुमति नहीं है," उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने संसद को संबोधित करते हुए कहा।
Церемония спуска новой подводной лодки КНДР с тактическими ядерными наступательными вооружениями - Sputnik भारत, 1920, 08.09.2023
विश्व
उत्तर कोरिया ने पहली सामरिक परमाणु-सशस्त्र पनडुब्बी का किया अनावरण
"परमाणु हथियारों के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने और परमाणु आक्रमण के साधनों में विविधता लाने के साथ विभिन्न सेवाओं में नियुक्त करने के लिए कार्य को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया," किम ने आगे कहा।
किम ने आगे बताया कि अमेरिकी सैन्य अभ्यास और क्षेत्र में रणनीतिक साधनों की नियुक्ति अत्यधिक उकसावे वाली कार्रवाई थी। उत्तर कोरिया के संवैधानिक संशोधन के उपरांत दक्षिण कोरिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संशोधित संविधान प्योंगयांग की अपने परमाणु कार्यक्रम को नहीं छोड़ने की "दृढ़ इच्छाशक्ति" को दर्शाता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала