राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

पीएम मोदी सहित प्रमुख नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

© AFP 2023 SAJJAD HUSSAINIndia's Prime Minister Narendra Modi pays respect on the occasion of Mahatma Gandhi's birth anniversary at his memorial in Rajghat, in New Delhi on October 2, 2023.
India's Prime Minister Narendra Modi pays respect on the occasion of Mahatma Gandhi's birth anniversary at his memorial in Rajghat, in New Delhi on October 2, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 02.10.2023
सब्सक्राइब करें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने में देश का नेतृत्व किया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य अन्य गणमान्य लोगों ने नई दिल्ली में राजघाट (महात्मा गांधी का स्मारक) पर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।
इससे पहले मोदी ने ट्वीट में कहा, "गांधी जयंती के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएँ हमारा पथ आलोकित करती रहती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।"

"हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। उनके विचार प्रत्येक युवा को उस परिवर्तन का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले," मोदी ने कहा।

इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बता दें कि भारत में गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। साथ ही गांधीजी के अहिंसा और सहिष्णुता के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। राष्ट्रपिता के रूप में, गांधीजी ने ब्रिटिश शासन के विरोध में कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ भारत की स्वतंत्रता के आंदोलन का नेतृत्व किया था।
Mahatma Gandhi in a photo from a period album collected by AP reporter James A. Mills, ca. 1931. - Sputnik भारत, 1920, 30.09.2023
Sputnik मान्यता
क्या महात्मा गांधी की शिक्षाएं वर्तमान विश्व में प्रासंगिक हैं? जानिए विशेषज्ञ की राय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала