- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस के तेल निर्यात की आमदानी में 1.8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई

सब्सक्राइब करें
पिछले साल के सितंबर की तुलना में इस सितंबर में रूसी तेल की कुल आपूर्ति 100 हजार बैरल प्रति दिन से अधिक थी। IEA के अनुसार, भारत और चीन अभी भी अधिकांश रूसी तेल खरीदते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) का मानना है कि इस सितंबर में, रूस का तेल निर्यात 460 हज़ार बैरल प्रति दिन (BPD) बढ़कर 7.6 मिलियन हो गया और रूस के तेल निर्यात की आमदानी 18.8 अरब डॉलर हो गई। जुलाई 2022 के बाद से यह सबसे बड़ी आमदानी है।
गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के बाद पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने और रूस से खरीदारी बंद करने के बाद भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने भारी मात्रा में रियायती दर पर रूसी तेल की ख़रीद करना शुरू किया था।
और अब भी पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद, भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है, और भारतीय विदेश मंत्री ने रूस से तेल आयात जारी रखने के भारत के फैसले को राष्ट्रीय हित में लिया गया निर्णय कहा था।
रूस के तेल निर्यात की आमदानी के आंकड़ों के बारे में और जानने के लिए Sputnik इन्फोग्राफिक देखें!
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала