LIVE UPDATES: गाजा में मरने वालों की संख्या 10,000 पार
LIVE UPDATES: गाजा में मरने वालों की संख्या 10,000 पार
Sputnik भारत
इज़राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को आज एक महीना हो चुका है और 7 अक्टूबर के बाद इज़राइल द्वारा गाजा पर लगातार की जा रही बमबारी में मरने वालों का आंकड़ा 10,000 पार कर चुका है।
गाजा में मरने वालों की संख्या 10000 पार, गाजा में मरने वालों की संख्या कितनी है?, इज़राइल द्वारा गाजा पर लगातार बमबारी, गाजा बच्चों के लिए कब्रिस्तान un चीफ,death toll in gaza crosses 10000, what is the death toll in gaza?, continuous bombing of gaza by israel, graveyard for gaza children un chief

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस संघर्ष में मरने वाले बच्चों को लेकर बताया कि गाजा बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है, और वहीं फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मीडिया को कहा कि गाजा पर हो रहे हमलों में अब तक कम से कम 10,022 लोग मारे गए हैं, जिनमें 4,104 बच्चे भी शामिल हैं।
"इजराइली सेना द्वारा की जा रही जमीनी कार्रवाई और लगातार बमबारी से नागरिकों, अस्पतालों, शरणार्थी शिविरों, मस्जिदों, चर्चों और आश्रयों सहित संयुक्त राष्ट्र सुविधाएं हताहत हो रही हैं। गाजा बच्चों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। कथित तौर पर हर दिन सैकड़ों लड़कियां और लड़के मारे जा रहे हैं या घायल हो रहे हैं," गुटेरेस ने संवाददाताओं से कहा।
अंतरराष्ट्रीय दवाब के बावजूद भी इज़राइल ने किसी भी तरह के युद्ध विराम को यह शर्त कहकर मना कर दिया कि पहले हमास द्वारा बंधकों को रिहा किया जाए। इसके जवाब में हमास ने कहा कि जब तक इज़राइल गाजा पर बमबारी बंद नहीं करेगा तब तक वे किसी भी बंधक को नहीं छोड़ेंगे।
हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को लगभग 5,000 रॉकेटों से इज़राइल पर हमला कर दिया, जिसके बाद कुछ लड़ाकों ने इज़राइल मे प्रवेश कर 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। इस हमले में 1,400 लोगों जान गवानी पड़ी और 240 लोगों को बंधक बना लिया गया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायल- हमास संघर्ष को लेकर टेलीफोन पर ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी से बात की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में "कठिन स्थिति" और इज़राइल-हमास संघर्ष पर बात कर तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
रूस को आशा है कि इज़राइल रूसी नागरिकों की गाजा से निकासी में कोई बाधा नहीं डालेगा, जो आनेवाले दिनों में होने की उम्मीद है, एक कूटनीतिक सूत्र ने Sputnik को बताया।
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।