राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमले में 24 की मौत, कई घायल

© AP Photo / Rescue 1122 Head QuartersСкорая помощь на месте взрыва во время политического митинга в Пакистане
Скорая помощь на месте взрыва во время политического митинга в Пакистане - Sputnik भारत, 1920, 12.12.2023
सब्सक्राइब करें
कथित तौर पर आत्मघाती हमलावरों द्वारा एक पुलिस स्टेशन पर किए गए हमले में उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में कम से कम 24 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों और अन्य आतंकवादियों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया है।
दरअसल यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ। देश के नवगठित आतंकी संगठनों में से एक तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

"आतंकवादियों ने विस्फोटक से भरे वाहन को पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार में घुसा दिया और गोलीबारी शुरू कर दी," मीडिया ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया।

बता दें कि जनवरी में पेशावर में एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमलावर के बाद प्रांत में पहले भी एक घातक हमला हुआ था, जिसमें कम से कम 101 लोग मारे गए थे।
People Stand and watch the damaged mosque after a suicide bomber attack inside a roadside mosque in the Khyber district in Khyber Pakhtunkhwa province, of Pakistan, Tuesday,  July 25, 2023. A suicide bomber blew himself up inside a roadside mosque when a police officer tried to arrest him after a chase in northwestern Pakistan near the Afghan border on Tuesday, killing the officer, police said. - Sputnik भारत, 1920, 26.07.2023
विश्व
पाकिस्तान के मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट में पुलिस अधिकारी की मौत, अन्य कई घायल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала