Explainers
पेचीदा कहानियाँ सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन कभी कभी वे समझने के लिए मुश्किल और समय बर्बाद करनेवाले हो सकते हैं, और समय का मतलब पैसा है, तो आइए हमारे साथ अपना पैसा और समय बचाइए। दुनिया के बारे में हमारे साथ जानें।

भारत का सबसे बड़ा डॉन दाऊद इब्राहिम कौन है?

© Photo : twitterDawood Ibrahim, mob boss
Dawood Ibrahim, mob boss - Sputnik भारत, 1920, 18.12.2023
सब्सक्राइब करें
कुख्यात भारतीय गैंगस्टर और नामित आतंकवादी दाऊद इब्राहीम 1993 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुए सीरीयल बम धमाकों का मुख्य सजिशकर्ता है। इसके अलावा उसकी कई अन्य बम धमाकों में भी संलितप्तता पाई गई है।
1955 में जन्मा बच्चा दाऊद मुंबई के डोंगरी में पला बड़ा जो बचपन से ही चोरी, डकैती और धोखाधड़ी में शामिल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह पाकिस्तान के कराची में रह रहा है, हालंकि आज तक हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने यह मानने से इनकार किया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) द्वारा 2003 में इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। उसे डी कंपनी के नाम के संघठन को चलाने के लिए जाना जाता है।हालांकि आतंकवादी घोषित होने के बावजूद वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
भारत के इतिहास में सबसे भयानक आतंकवादी हमलों में से एक 2008 मुंबई हमलें में भी दाऊद की भूमिका थी। कुछ भारतीय और रूसी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, डी-कंपनी ने 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई में प्रवेश करने वाले दस लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों को एक नाव और हथियार की आपूर्ति की थी।
इन आतंकवादियों ने दक्षिण मुंबई में विनाशकारी हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 173 लोगों की मौत हो गई।
Sputnik भारत आज आपको बताने जा रहा है कि मुंबई की झुग्गी से उठकर डी कंपनी तक कैसे पहुंचा दाऊद इब्राहिम?

कौन है दाऊद इब्राहिम?

1955 में, मुंबई पुलिस के जवान के घर पैदा हुआ दाऊद बचपन से ही चोरी, डकैती में शामिल हो गया था। साल 1974 में केवल 19 साल की उम्र में वह मुंबई के मशहूर डॉन हाजी मस्तान का सहयोगी बन गया। बताया जाता है कि पुलिस के कहने पर उसने हाजी मस्तान के गिरोह से टक्कर लेने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
उसने 80 और 90 के दशक में वेश्यावृत्ति, जुआ और ड्रग्स पर आधारित एक बहु-अरब डॉलर का आपराधिक उद्यम स्थापित किया था।
In this Nov 17, 2018, photo, a man feeds pigeons outside the iconic Taj Mahal Palace hotel, the epicenter of the 2008 terror attacks that killed 166 people in Mumbai, India. - Sputnik भारत, 1920, 26.11.2023
Sputnik स्पेशल
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सेन ने 26/11 के एनएसजी ऑपरेशन को याद किया
1986 में, वह आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए दुबई भाग गया, जहां वह व्हाइट हाउस नाम के बंगले में रहा करता था, जहां अक्सर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता अभिनेत्रियों का तांता लगा रहता था। दुबई में रहने के बावजूद वह मुंबई के आपराधिक नेटवर्क में एक प्रमुख व्यक्ति बना रहा।
इब्राहिम ने 2010 में फोर्ब्स की विश्व के 10 मोस्ट वांटेड सूची में जगह बनाई, भारत सरकार ने दाऊद के सिर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा है।

दाऊद ने कैसे करवाए मुंबई में धमाकें?

साल 1993 में विवादित ढांचे के गिराई जाने के एक साल बाद, मुंबई में 13 बम विस्फोट हुए, जिनमें करीब 250 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक टाइगर मेमन और याकूब मेमन के साथ दाऊद इन धमाकों के लिए जिम्मेदार थे।इसके बाद, एफबीआई और इंटरपोल ने डॉन को अपनी सर्वाधिक वांछित सूची में डाल दिया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के लिए उड़ान भरी। वहां रहकर उसने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा* (एलईटी) को भी हथियारबंद किया।

कहां है दाऊद इब्राहीम?

मीडिया के मुताबिक दाऊद पाकिस्तान के कराची शहर में रहता है, जो सब सुख सुविधाओं से लैस है। फ्री प्रेस जर्नल ने पिछले साल लिखा था कि दाऊद ने कराची के एक अस्पताल में गैंग्रीन से प्रभावित पैर की उंगलियों को काटने के लिए सर्जरी कराई थी।
इस बीच, उन्होंने यह भी बताया कि इब्राहिम ने दिसंबर 2022 में डिफेंस कॉलोनी के अपने आलीशान घर पर जन्मदिन की पार्टी दी थी।
Indian Parliament House is seen early morning in New Delhi, Friday, Dec. 6, 2019 - Sputnik भारत, 1920, 13.12.2023
राजनीति
जानें कैसे मार गिराए गए संसद पर हमला करने वाले आतंकी?
मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहीम को दो दिन पहले किसी ने जहर दे दिया था, जिसके बाद उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इब्राहिम की हालत गंभीर है और अस्पताल के आसपास सुरक्षा भी कड़ी कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह कराची के बाहर संचालित होने वाली परिवहन कंपनियों को फाइनांस करता है।

* प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала