डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

वित्तीय वर्ष 2024 में भारत का रक्षा निर्यात 2.88 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा: वित्तीय मंत्री

© AP Photo / Aijaz RahiAkash missile
Akash missile - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2023
सब्सक्राइब करें
इस वर्ष 30 मई को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर भारत ने पिछले नौ वर्षों में सैन्य निर्यात में 23 गुना असाधारण वृद्धि दर्ज की।
रक्षा मामलों के जानकार सूत्रों के अनुसार भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार 29 दिसंबर को कहा कि वित्तीय वर्ष 2024 में देश का रक्षा निर्यात 2.88 अरब डॉलर (24,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगा।

चेन्नई के AM जैन कॉलेज में एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक रक्षा निर्यात 2.4 अरब डॉलर का था।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि देश की सेनाएं रक्षा उत्पादन में लगे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के साथ 10 वर्षों के लिए खरीद के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कर रही हैं, बशर्ते उत्पाद निर्धारित मानकों पर खरे उतरें।
मीडिया के अनुसार भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 2016-2017 के बाद से भारतीय निर्यात में 10 गुना वृद्धि दर्ज की है। ज्ञात है कि अब भारत 85 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है।
भारत के रक्षा उत्पाद निर्यात के प्रमुख स्थलों में रूस, पोलैंड, स्पेन, मालदीव और नेपाल सम्मिलित हैं।
Indian Prime Minister Narendra Modi, right, hugs Russian President Vladimir Putin before their meeting in New Delhi, India, Friday, Oct. 5, 2018. - Sputnik भारत, 1920, 30.12.2023
भारत-रूस संबंध
पुतिन ने वैश्विक चुनौतियों के बीच रूस-भारत संबंधों में आयी प्रबल विकास वृद्धि पर डाला प्रकाश
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала