विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के माच शहर में आतंकवादी हमला विफल, 5 आतंकवादी मारे गए

© AP Photo / Arshad ButtAn ambulance carries injured officers to a hospital
An ambulance carries injured officers to a hospital  - Sputnik भारत, 1920, 30.01.2024
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार रात में पास के पहाड़ों से कम से कम 15 रॉकेट दागे गए, जो शहर के अलग अलग इलाकों में गिरे और फट गए। रॉकेट दागने के बाद आतंकियों ने सेंट्रल जेल के पास सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया और माच रेलवे स्टेशन में भी घुस गए।
पाकिस्तान में बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जन अचकजई ने मंगलवार सुबह जानकारी दी कि सुरक्षाबलों ने प्रांत के माच शहर में देर रात हुए हमले को विफल करते हुए पाँच आतंकवादियों को मार गिराया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि आतंकवादियों द्वारा सिलसिलेवार तीन हमले किये गए जिसमें उन्होंने रॉकेट और अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग किया, यह हमला प्रांत की राजधानी से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित माच शहर में किया गया। इन हमलों की जिम्मेदारी पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की माजिद ब्रिगेड ने ली है।

हमला होते ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए इस हमले का जवाब दिया, जिसके फलस्वरूप कई घंटों की गोलीबारी के बाद सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया। सूचना मंत्री ने सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण की तारीफ करते हुए सभी आतंकवादियों के मारे जाने के बारे में सूचना साझा की।

"हम बलूचिस्तान के माच में आतंकवादी हमले को विफल करने के लिए पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी बलूचिस्तान द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हैं। हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए BLA के पाँच आतंकवादियों को मार गिराया गया है," सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज एक पोस्ट में अचकजई ने कहा।

सूत्रों के अनुसार इन हमलों में एक रेलवे पुलिसकर्मी शहीद हो गया है, जबकि एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है।
Скорая помощь на месте взрыва во время политического митинга в Пакистане - Sputnik भारत, 1920, 12.12.2023
राजनीति
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमले में 24 की मौत, कई घायल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала