विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

इमरान की पत्नी को 14 साल की सजा काटने के लिए उनके घर को बनाया गया जेल

© AP Photo / K.M. ChaudaryPakistan's former Prime Minister Imran Khan, right, with his wife Bushra Bibi, center, arrive to appear in a court in Lahore, Pakistan, Monday, June 26, 2023.
Pakistan's former Prime Minister Imran Khan, right, with his wife Bushra Bibi, center, arrive to appear in a court in Lahore, Pakistan, Monday, June 26, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 01.02.2024
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा इमरान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी तोशखाना मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद उन्होंने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज ने बताया कि बुशरा बीबी को सजा सुनाये जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्लामाबाद स्थित निवास ले जाया गया, जिसे उनके लिए उप जेल बनाया गया है।

इससे पहले इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त ने एक अधिसूचना जारी कर बानी गाला में दोषी बुशरा बीबी के आवास को अगले आदेश तक उप-जेल घोषित कर दिया है।

"मुख्य आयुक्त, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र को दोषी बुशरा बीबी के आवास (आवासीय परिसर, खान हाउस बानी गाला, मोहरा नूर, इस्लामाबाद) को अगले आदेश तक उप-जेल घोषित करते हुए खुशी हो रही है," अधिसूचना में कहा गया है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि घर के आस पास सुरक्षा के कड़े उपाय करने के साथ साथ जेल कर्मचारी बानी गाला के अंदर तैनात हैं, जबकि इस्लामाबाद पुलिस के जवान इमरान खान के आवास के बाहर रहेंगे।
Pakistan's former Prime Minister Imran Khan, right, and Bushra Bibi his wife, talk to the media before signing documents to submit surety bond over his bails in different cases, at an office of Lahore High Court in Lahore, Pakistan, Monday, July 17, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 31.01.2024
विश्व
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशखाना मामले में 14 साल की सजा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала