यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

'राक्षसी आतंकवादी कृत्य': क्रेमलिन ने LPR में बेकरी पर यूक्रेनी बमबारी की निंदा की

© Sputnik / Alexey Maishev / मीडियाबैंक पर जाएंWreath laying ceremony in aftermath of Lisichansk shelling by Ukraine
Wreath laying ceremony in aftermath of Lisichansk shelling by Ukraine - Sputnik भारत, 1920, 05.02.2024
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के लिसिचांस्क शहर में बेकरी पर हाल ही में हुए आक्रमण की निंदा करते हुए इसे यूक्रेनी सेना द्वारा किया गया "राक्षसी आतंकवादी कृत्य" बताया।
3 फ़रवरी को कीव ने लोगों से भरे बेकरी में विस्फोट किया था, जिसके परिणामस्वरूप इस इमारत को पूरी तरह से नष्ट किया गया था और मलबे के नीचे लगभग 40 नागरिक फँसे हुए थे। कम से कम 28 लोगों की मौत हुई, जिन में से एक बच्चा था, जबकि दूसरे 10 लोग घायल हो गए।

"इसे आतंकवाद के कृत्य के अतिरिक्त कुछ भी कहना असंभव है। इस मामले में बेकरी जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे पर लगातार आक्रमण राक्षसी आतंकवादी कृत्य हैं ... यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस प्रकार की कोई और घटना न हो विशेष सैन्य अभियान जारी है,'' पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा।

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस पर जोर दिया था कि यूक्रेनी सशस्त्र बल निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाते हुए एक आतंकवादी संगठन मैं परिवर्त्तित हो गया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने यह भी कहा कि कीव शासन अपने पश्चिमी समर्थकों को अपनी उपलब्धियाँ दिखाने का प्रयास करते करते लगातार रूसी नागरिकों के विरुद्ध आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दे रहा है।
Уничтоженный танк в городе Рубежное Луганской народной республики - Sputnik भारत, 1920, 05.02.2024
यूक्रेन संकट
मोर्चे में हताहतों की संख्या के चलते यूक्रेन को ज्यादा सैनिकों को भर्ती करना पड़ेगा: जर्मनी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала