डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के अपहरण के प्रयास को रोक दिया

© PhotoIndian Navy Thwarts Somali Pirates' Hijacking Attempt
Indian Navy Thwarts Somali Pirates' Hijacking Attempt - Sputnik भारत, 1920, 16.03.2024
सब्सक्राइब करें
शनिवार को भारतीय नौसेना ने एक विडियो जारी किया जिस में उसके युद्धपोत को सोमाली समुद्री डाकुओं के अपहरण के प्रयास को खुले समुद्र में रोकते हुए दिखाया गया।
भारतीय नौसेना ने सोमालिया के पूर्वी तट के निकट खुले समुद्र में सोमाली समुद्री डाकुओं के जहाज को सफलतापूर्वक रोककर उनके अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया है।
देश के नौसेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पहले ही 14 दिसंबर 2023 को सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा उपहरण किए गए MV Ruen जहाज को 15 मार्च को रोक लिया गया।
समुद्री डाकू-नियंत्रित जहाज द्वारा अवरोधन के दौरान युद्धपोत पर गोलीबारी करने के बाद नौसेना की प्रतिक्रिया आई।
भारतीय नौसेना ने अपने पोस्ट में बताया कि पूर्व MV Ruen का इस्तेमाल कथित तौर पर खुले अरब सागर में समुद्री डकैती के लिए किया गया था।

उसने साथ ही कहा, “जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और जहाज को और बंधकों के रूप में लिए गए नागरिकों को मुक्त करने के लिए कहा गया, जिन्हें उन्होंने उनकी इच्छा के विरुद्ध पकड़ लिया है।“

भारतीय नौसेना ने यह भी आश्वासन दिया कि वह समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
यह उल्लेखनीय है कि नवंबर में इंडो-पैसिफिक रीजनल डायलॉग के दौरान भारतीय नौसेना के प्रमुख आर हरी कुमार ने कहा था कि अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती विरोधी गश्त सहित हिन्द महासागर क्षेत्र में विभिन्न अभियानों के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय बलों के 50 से अधिक युद्धपोत तैनात हैं।
ndian aircraft carrier Vikramaditya is photographed in the foreground during the final rehearsal of International Fleet review in Vishakapatnam, India, Thursday, Feb. 4, 2016.  - Sputnik भारत, 1920, 15.03.2024
Sputnik मान्यता
भारत की बढ़ती समुद्री शक्ति के लिए तीसरे विमानवाहक पोत की आवश्यकता
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала