राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत विरोधी टिप्पणियों की पुनरावृति को रोकने के लिए मालदीव कर रहा उचित कार्रवाई: विदेश मंत्री

© AP PhotoIndian Prime Minister Narendra Modi waits for the arrival of Maldives President Ibrahim Mohamed Solih, in New Delhi, India, Tuesday, Aug.2, 2022.
Indian Prime Minister Narendra Modi waits for the arrival of Maldives President Ibrahim Mohamed Solih, in New Delhi, India, Tuesday, Aug.2, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 09.05.2024
सब्सक्राइब करें
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने अपने कुछ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर कहा है कि यह सरकार का रुख नहीं था और यह सुनिश्चित करने के लिए "उचित कार्रवाई" की गई है कि इसकी पुनरावृत्ति न हो।
भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए ज़मीर ने कहा कि मालदीव और भारत की सरकारें समझती हैं कि क्या हुआ है और वे अब उस चरण को पार कर चुके हैं।

"यह सरकार का रुख नहीं है। हमारा मानना है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। हम यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई कर रहे हैं जिससे कि इसकी पुनरावृत्ति न हो। सोशल मीडिया पर एक गलतफहमी हुई है," मालदीव के मंत्री ने कहा।

ज्ञात है मुइज्जू सरकार के पूर्व मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान द्वारा लक्षद्वीप की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में "अपमानजनक टिप्पणी" करने के बाद दोनों देशों के मध्य संबंधों में तनाव देखने को मिला था।
इस बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू द्वारा भारतीय सैन्यकर्मियों को मालदीव छोड़ने के लिए 10 मई की समय सीमा निर्धारित करने के उपरांत दोनों देशों के संबंध और तनावपूर्ण हो गए।
बता दें कि माले को अब भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है, जो देश की आय के मुख्य स्रोतों में से एक हैं।
Maldives' President Mohamed Muizzu looks on after reading the oath during his inauguration ceremony in Male on November 17, 2023. President Mohamed Muizzu of the Maldives vowed on November 17 to expel Indian troops deployed in the strategically located archipelago, in his first speech to the nation after being sworn into power. - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2024
राजनीति
भारत ने समय सीमा से पहले अपने 51 सैनिक मालदीव से वापस बुलाए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала