भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस उत्तरी समुद्री मार्ग के लिए जहाज निर्माण में भारत के साथ सहयोग करेगा: रूसी मंत्री

© SovcomflotSovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so
Sovcomflot LNG ship Christophe de Margerie and Russian icebreaker 50 Let Pobedy traverse the Northern Sea Route in February 2021, the first commercial cargo vessel to do so - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2024
सब्सक्राइब करें
रूस के सुदूर पूर्व और आर्कटिक विकास मंत्री एलेक्सी चेकुनकोव ने Sputnik को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उत्तरी समुद्री मार्ग (NSR) के लिए जहाजों के निर्माण में भारत के साथ सहयोग करने की रूस की योजना सितंबर में पूर्वी आर्थिक मंच (EEF) में साकार होगी।
चेकुनकोव ने कहा, "भारत उत्तरी समुद्री मार्ग पर काम करने में बहुत रुचि व्यक्त करता है। चुनाव [भारत में]अभी-अभी हुए हैं, भारत की एक नई सरकार बन रही है, और हमें उम्मीद है कि पूर्वी आर्थिक मंच के दौरान मेरे भारतीय समकक्ष और मैं इन योजनाओं को साकार करेंगे।"

मंत्री ने कहा, "रूस कई क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग कर रहा है, जिसमें निर्माण ठेकेदारों को आकर्षित करने पर काम करना भी शामिल है।"

इसके अलावा उन्होंने कहा कि "उत्तरी समुद्री मार्ग विकास योजना बंदरगाहों, टर्मिनलों और पहुंच मार्गों के निर्माण की योजना है। पोत निर्माण के मामले में, चीनी और भारतीय दोनों कंपनियां रुचि दिखा रही हैं। लेकिन भारत के पास बर्फ तोड़ कर तैरने वाले पोत बनाने का कोई अनुभव नहीं है। मुद्दों पर अभी भी काम चल रहा है।"
बता दें कि सितंबर 2023 में, भारत के बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि भारत उत्तरी समुद्री मार्ग के विकास पर रूस के साथ सहयोग करने में रुचि रखता है। वहीं पिछले पूर्वी आर्थिक मंच के दौरान, चेकुनकोव ने कहा था कि नई दिल्ली ने मास्को के समक्ष भारतीय शिपयार्ड में गैर-परमाणु संचालित आइसब्रेकर के संयुक्त विकास का प्रस्ताव रखा था।
रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग 5 से 8 जून तक SPIEF के 27वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। पिछले साल, इस फोरम में 130 देशों से 17,000 प्रतिभागी शामिल हुए थे और 900 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।
The Avraamy Zavenyagin icebreaker at the seaport of Dudinka. The federal Arctic port on the Northern Sea Route Dudinka is the largest in Siberia and the northernmost international seaport in Russia. - Sputnik भारत, 1920, 23.05.2024
भारत-रूस संबंध
उत्तरी समुद्री मार्ग पर रोसाटॉम की भारत के साथ संभावित संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала